Ezra 5:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
raja ko vidit ho, ki ham log yahooda nam praant men mahan parameshvar ke bhvan ke pas gaae the, vah bade bade patthron se ban raha haai, aur usakee bheeton men kaadiyan jud rahee haain aur yah kam un logon se fauta ke sath ho raha haai, aur sufal bhee hota jata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा दारा, आपको ज्ञात होना चाहिए कि हम लोग यहूदा प्रदेश में गए। हम लोग महान परमेश्वर के मन्दिर को गए। यहूदा के लोग उस मन्दिर को बड़े पत्थरों से बना रहे हैं। वे दीवरों में लकड़ी की बड़ी—बड़ी शहतीरें डाल रहे हैं। काम बड़ी सावधानी से किया जा रहा है, और यहूदा के लोग बहुत परिश्रम कर रहे हैं। वे बड़ी तेज़ी से निर्माण कार्य कर रहे हैं और यह शीघ्र ही पूरा हो जाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘महाराज को ज्ञात हो कि हम यहूदा प्रदेश और महान परमेश्‍वर के मन्‍दिर में गए थे। यह मन्‍दिर बड़े-बड़े पत्‍थरों से बन रहा है। उसकी शहरपनाह की दीवारों में इमारती लकड़ी की चुनाई की गई है। वे यह काम बड़ी मुस्‍तैदी से कर रहे हैं, और उनके हाथ से यह सफल भी हो रहा है।
Hindi Bible HHBD
राजा को विदित हो, कि हम लोग यहूदा नाम प्रान्त में महान परमेश्वर के भवन के पास गए थे, वह बड़े बड़े पत्थ्रों से बन रहा है, और उसकी भीतों में कड़ियां जुड़ रही हैं; और यह काम उन लोगों से फुत के साथ हो रहा है, और सुफल भी होता जाता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा को विदित हो कि हम लोग यहूदा नामक प्रान्त में महान् परमेश्‍वर के भवन के पास गए थे, वह बड़े बड़े पत्थरों से बन रहा है, और उसकी दीवारों में कड़ियाँ जुड़ रही हैं; और यह काम उन लोगों के द्वारा फुर्ती के साथ हो रहा है, और सफल भी होता जाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
महाराज को यह मालूम हो कि हमने यहूदिया प्रदेश के, महान परमेश्वर के भवन का निरीक्षण किया है, जिसको विशालकाय पत्थरों से बनाया जा रहा है. इसकी शहरपनाह को लकड़ी से मजबूत किया जा रहा है, सारा काम बहुत ही तेजी से किया जा रहा है, और उनका यह काम सफल भी होता जा रहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा को विदित हो, कि हम लोग यहूदा नामक प्रान्त में महान परमेश्वर के भवन के पास गए थे, वह बड़े-बड़े पत्थरों से # बन रहा है, और उसकी दीवारों में कड़ियाँ जुड़ रही हैं; और यह काम उन लोगों के द्वारा फुर्ती के साथ हो रहा है, और सफल भी होता जाता है।