Ezra 6:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
israaaelee, arthata yajak leveey aur aur jitane bandhauai se aae the unhon ne parameshvar ke us bhvan kee pratishtta utsav ke sath kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इस्राएल के लोगों ने अत्यन्त उल्लास के साथ परमेश्वर के मन्दिर का समर्पण उत्सव मनाया। याजक, लेवीवंशी, और बन्धुवाई से वापस आए अन्य सभी लोग इस उत्सव में सम्मिलित हुये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब इस्राएलियों, पुरोहितों, उपपुरोहितों और निष्कासन से लौटे हुए सब लोगों ने परमेश्वर के भवन का प्रतिष्ठापन- पर्व आनन्द-उल्लास से मनाया।
Hindi Bible HHBD
इस्राएली, अर्थात् याजक लेवीय और और जितने बन्धुआई से आए थे उन्हों ने परमेश्वर के उस भवन की प्रतिष्ठा उत्सव के साथ की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस्राएली, अर्थात् याजक, लेवीय और अन्य जितने बँधुआई से आए थे उन्होंने परमेश्वर के उस भवन की प्रतिष्ठा उत्सव के साथ की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल वंशज, पुरोहित, लेवी तथा शेष रहनेवालों ने बड़े ही आनंदपूर्वक परमेश्वर के भवन के अर्पण के उत्सव को मनाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस्राएली, अर्थात् याजक लेवीय और जितने बँधुआई से आए थे उन्होंने परमेश्वर के उस भवन की प्रतिष्ठा उत्सव के साथ की।