Ezra 6:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab bandhauai se lautte huae israaaelee aur jitane aur desh kee any jatiyon kee ashuuddhata se isaliye alag ho gaae the ki israaael ke parameshvar yahova kee khoj kare, un sabhon ne bhojan kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये बन्धुवाई से लौटे इस्राएल के सभी लोगों ने फसह पर्व का भोजन किया। अन्य लोगों ने स्नान किया और अपने आपको उन अशुद्ध चीज़ों से अलग हट कर शुद्ध किया जो उस प्रदेश में रहने वाले लोगों की थीं। उन शुद्ध लोगों ने भी फसह पर्व के भोजन में हिस्सा लिया। उन लोगों ने यह इसलिये किया, कि वे यहोव इस्राएल के परमेश्वर के पास सहायता के लिये जा सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब निष्‍कासन से लौटे हुए इस्राएलियों ने उसका मांस खाया। उनके साथ उन लोगों ने भी खाया, जिन्‍होंने इस्राएली कौम के परमेश्‍वर ‘प्रभु’ की आराधना करने के लिए उस देश की जातियों की अशुद्धता से स्‍वयं को बचा कर रखा था।
Hindi Bible HHBD
तब बन्धुआई से लौटे हुए इस्राएली और जितने और देश की अन्य जातियों की अशुठ्ठता से इसलिये अलग हो गए थे कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की खोज करें, उन सभों ने भोजन किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब बँधुआई से लौटे हुए इस्राएली और जितने और देश की अन्य जातियों की अशुद्धता से इसलिये अलग हो गए थे कि इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा की खोज करें, उन सभों ने भोजन किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल वंशज, जो निर्वासन से लौट आए थे तथा वे सभी, जिन्होंने स्वयं को उस देश की अशुद्धताओं से अलग कर लिया था, उनके साथ हो गए थे, कि वे याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की खोज करें; इन्होंने फ़सह के भोज का सेवन किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब बँधुआई से लौटे हुए इस्राएली और जितने और देश की अन्यजातियों की अशुद्धता से इसलिए अलग हो गए थे कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की खोज करें, उन सभी ने भोजन किया।