Ezra 6:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur parameshvar ke bhvan ke jo sone or chandee ke patra nabookadanessar ne yarooshalem ke mandair men se nikalavakar babel ko pahuncha diae the vah lauttakar yarooshalem ke maandair men apane apane sthan par pahunchaae jaae, aur too unhen parameshvar ke bhvan men rakh dena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
साथ ही साथ, परमेशवर के मन्दिर की सोने और चाँदी की चीज़ें उनके स्थान पर वापस रखी जानी चाहिए। नबूकदनेस्सर ने उन चीज़ों को यरूशलेम के मन्दिर से लिया था और उन्हें बाबेल लाया था। वे परमेश्वर के मन्दिर में वापस रख दिये जाने चाहिये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा नबूकदनेस्‍सर यरूशलेम नगर में स्‍थित परमेश्‍वर के भवन से स्‍वर्ण-पात्र निकाल कर बेबीलोन नगर ले गए थे। ये पात्र लौटा दिए जाएं और उन्‍हें यरूशलेम नगर के मन्‍दिर में वापस लाया जाए, और प्रत्‍येक पात्र को उसके उचित स्‍थान में रख दिया जाए। तुम्‍हें परमेश्‍वर के भवन में इन पात्रों को रखना होगा।’
Hindi Bible HHBD
और परमेश्वर के भवन के जो सोने ओर चान्दी के पात्रा नबूकदनेस्सर ने यरूशलेम के मन्दिर में से निकलवाकर बाबेल को पहुंचा दिए थे वह लौटाकर यरूशलेम के मन्दिर में अपने अपने स्थान पर पहुंचाए जाएं, और तू उन्हें परमेश्वर के भवन में रख देना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्‍वर के भवन के जो सोने और चाँदी के पात्र नबूकदनेस्सर ने यरूशलेम के मन्दिर में से निकलवाकर बेबीलोन को पहुँचा दिए थे वह लौटाकर यरूशलेम के मन्दिर में अपने अपने स्थान पर पहुँचाए जाएँ, और तू उन्हें परमेश्‍वर के भवन में रख देना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अतिरिक्त परमेश्वर के भवन के वे सभी स्वर्ण एवं रजत पात्र जो नबूकदनेज्ज़र द्वारा येरूशलेम भवन से बाबेल लाए गए थे येरूशलेम के इसी भवन में यथास्थान रख दिए जाएं, तुम इन सभी को परमेश्वर के भवन में रख दोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर के भवन के जो सोने और चाँदी के पात्र नबूकदनेस्सर ने यरूशलेम के मन्दिर में से निकलवाकर बाबेल को पहुँचा दिए थे। वह लौटाकर यरूशलेम के मन्दिर में अपने-अपने स्थान पर पहुँचाए जाएँ, और तू उन्हें परमेश्वर के भवन में रख देना।”