Ezra 6:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ab he mahanad ke par ke aadhaipaati tattanaai! he shatabajanaai! tum apane sahacharee mahanad ke par ke aparsakiyon samet vahan se alag raho
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये अब, मैं दारा, फरात नदी के पश्चिम के प्रदेशों के शासनाधिकारी तत्तनै और शतर्बोजनै और उस प्रान्त के रहने वाले सभी अधिकारियों, तुम्हें आदेश देता हूँ कि तुम लोग यरूशलेम से दूर रहो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: सम्राट दारा ने यह राजाज्ञा प्रसारित की: ‘फरात नदी के पश्‍चिम प्रदेश के राज्‍यपाल तत्तनई और शत्तबोर्जनई तथा तुम्‍हारे सहयोगी राजदूत जो तुम्‍हारे प्रदेश में हैं, यहूदियों से दूर रहें।
Hindi Bible HHBD
अब हे महानद के पार के अधिपति तत्तनै! हे शतब जनै! तुम अपने सहचरी महानद के पार के अपार्सकियों समेत वहां से अलग रहो;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“अब हे महानद के पार के अधिपति तत्तनै! हे शतर्बोजनै! तुम अपने सहयोगियों महानद के पार के अपार्सकियों समेत वहाँ से अलग रहो;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब अब नदी के पार के प्रदेश के राज्यपाल तत्तेनाई, शेथर-बोज़नाई तथा तुम्हारे सहकर्मी, नदी के पार के प्रदेशों के अधिकारियों, इस स्थान से दूर रहो!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“अब हे महानद के पार के अधिपति तत्तनै! हे शतर्बोजनै! तुम अपने सहयोगियों महानद के पार के फारसियों समेत वहाँ से अलग रहो;