Ezra 7:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo chandee-sona bacha rahe, us se jo kuchh tujhe aur tere bhaiyon ko uchit jan pade, vahee apane parameshvar kee ichchha ke anusar karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके बाद तुम और अन्य यहूदी बचे हुये सोने चाँदी को जैसे भी चाहो, खच कर सकते हो। इसका उपयोग वैसे ही करो जो तुम्हारे परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शेष सोना और चांदी का उपयोग, जैसा तुम्हें और तुम्हारे जाति-भाइयों को उचित लगे, अपने परमेश्वर की इच्छा के अनुसार कर सकते हो।
Hindi Bible HHBD
और जो चान्दी- सोना बचा रहे, उस से जो कुछ तुझे और तेरे भाइयों को उचित जान पड़े, वही अपने परमेश्वर की इच्छा के अनुसार करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो चाँदी–सोना बचा रहे, उस से जो कुछ तुझे और तेरे भाइयों को उचित जान पड़े, वही अपने परमेश्वर की इच्छा के अनुसार करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बचे हुए चांदी और सोने का उपयोग कैसे किया जाए, यह आप अपने परमेश्वर की इच्छा के अनुसार और अपने भाइयों की सहमति के अनुसार कर सकते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो चाँदी-सोना बचा रहे, उससे जो कुछ तुझे और तेरे भाइयों को उचित जान पड़े, वही अपने परमेश्वर की इच्छा के अनुसार करना।