Ezra 7:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo jo agyaa svarga ke parameshvar kee or se mile, tteek usee ke anusar svarga ke parameshvar ke bhvan ke liye kiya jay, raja aur rajakumaron ke rajy par parameshvar ka krodha kyon bhdkane paae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
स्वर्ग का परमेश्वर, एज्रा को जिस चीज़ को पाने के लिये आदेश दे उसे तुम्हें शीघ्र और पूर्ण रूप से एज्रा को देना चाहिये। स्वर्ग के परमेश्वर के मन्दिर के लिये ये सब चीज़ें करो। हम नहीं चाहते कि परमेश्वर मेरे राज्य या मेरे पुत्रों पर क्रोधित हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इनके अतिरिक्‍त स्‍वर्ग के परमेश्‍वर ने अपने भवन की आवश्‍यकताओं के सम्‍बन्‍ध में जो भी आज्ञा दी है, वह स्‍वर्ग के परमेश्‍वर के भवन के लिए अवश्‍य पूर्णत: पूरी की जाए। ऐसा न हो कि उसका क्रोध सम्राट के राज्‍य और उसके राजपुत्रों पर भड़क उठे।
Hindi Bible HHBD
जो जो आज्ञा स्वर्ग के परमेश्वर की ओर से मिले, ठीक उसी के अनुसार स्वर्ग के परमेश्वर के भवन के लिये किया जाय, राजा और राजकुमारों के राज्य पर परमेश्वर का क्रोध क्यों भड़कने पाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो जो आज्ञा स्वर्ग के परमेश्‍वर की ओर से मिले, ठीक उसी के अनुसार स्वर्ग के परमेश्‍वर के भवन के लिये किया जाए, राजा और राजकुमारों के राज्य पर परमेश्‍वर का क्रोध क्यों भड़कने पाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
स्वर्ग के परमेश्वर द्वारा, जो कुछ भी आदेश दिया गया है, वह सब स्वर्ग के भवन के लिए बड़े उत्साह के साथ पूरा किया जाए, कि किसी भी रूप से राजा और उसके पुत्रों के साम्राज्य के विरोध में परमेश्वर का क्रोध न भड़कने पाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो-जो आज्ञा स्वर्ग के परमेश्वर की ओर से मिले, ठीक उसी के अनुसार स्वर्ग के परमेश्वर के भवन के लिये किया जाए, राजा और राजकुमारों के राज्य पर परमेश्वर का क्रोध क्यों भड़कने पाए।