Ezra 8:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bulavakar, io ke pas jo kasipya nam sthan ka pradhaan tha, bhej diya aur unako samajha diya, ki kasipya sthan men io aur usake bhai nateen logon se kya kya kahana, ki ve hamare pas hamare parameshvar ke bhvan ke liye seva tthal karanevalon ko le aaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने उन व्यक्तियों को इद्दो के पास भेजा। इद्दो कासिप्या नगर का प्रमुख है। मैंने उन व्यक्ति को बताया कि वे इद्दो और उसके सम्बन्धियों से क्या कहें। उसके सम्बन्धि कासिप्या में मन्दिर के सेवक हैं। मैंने उन लोगों को इद्दो के पास भेजा जिससे इद्दो परमेश्वर के मन्दिर में सेवा करने के लिये हमारे पास सेवकों को भेजे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने उन्हें कासिप्या नगर में इद्दो नामक मुखिया के पास भेजा। मैंने उन्हें समझाया कि वे इद्दो से तथा कासिप्या नगर में रहने वाले उसके भाई-बंधुओं से, जो मंदिर-सेवक थे, यह निवेदन करें कि ‘आप हमें परमेश्वर के भवन के लिए परिचारक भेजिए।’
Hindi Bible HHBD
बुलवाकर, इद्दॊ के पास जो कासिप्या नाम स्थान का प्रधान था, भेज दिया; और उनको समझा दिया, कि कासिप्या स्थान में इद्दॊ और उसके भाई नतीन लोगों से क्या क्या कहना, कि वे हमारे पास हमारे परमेश्वर के भवन के लिये सेवा टहल करनेवालों को ले आएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बुलवाकर, इद्दो के पास जो कासिप्या नामक स्थान का प्रधान था, भेज दिया; और उनको समझा दिया कि कासिप्या स्थान में इद्दो और उसके भाई नतीन लोगों से क्या क्या कहना ताकि वे हमारे पास हमारे परमेश्वर के भवन के लिये सेवा टहल करनेवालों को ले आएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन सभी को मैंने कासिफिया नामक स्थान के अधिकारी के पास भेज दिया. मैंने उन्हें विशेष निर्देश दिए कि उन्हें इद्दो तथा उसके संबंधियों के सामने क्या कहना होगा, ये सभी कासिफिया में भवन के कर्मचारी थे तथा इनसे यह उम्मीद थी कि ये परमेश्वर के भवन के लिए हमें सेवक देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बुलवाकर, इद्दो के पास जो कासिप्या # नामक स्थान का प्रधान था, भेज दिया; और उनको समझा दिया, कि कासिप्या स्थान में इद्दो और उसके भाई नतीन लोगों से क्या-क्या कहना, वे हमारे पास हमारे परमेश्वर के भवन के लिये सेवा टहल करनेवालों को ले आएँ।