Ezra 8:28 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain ne un se kaha, tum to yahova ke liye paavitra ho, aur ye patra bhee pavitra haain aur yah chandee aur sona bhentt ka haai, jo tumhare pitaron ke parameshvar yahova ke liye prasannata se dee gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैंने उन बारह याजकों से कहा: “तुम और ये चीज़ें यहोवा के लिये पवित्र हैं। लोगों ने यह चाँदी और सोना यहोव तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर को दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने उनसे यह कहा, ‘तुम प्रभु के लिए पवित्र हो। ये पात्र भी पवित्र हैं। यह सोना और चान्‍दी तुम्‍हारे पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर को स्‍वेच्‍छा से चढ़ाई गई भेंट है।
Hindi Bible HHBD
और मैं ने उन से कहा, तुम तो यहोवा के लिये पवित्रा हो, और ये पात्रा भी पवित्रा हैं; और यह चान्दी और सोना भेंट का है, जो तुम्हारे पितरों के परमेश्वर यहोवा के लिये प्रसन्नता से दी गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने उनसे कहा, “तुम तो यहोवा के लिये पवित्र हो, और ये पात्र भी पवित्र हैं; और यह चाँदी और सोना भेंट का है, जो तुम्हारे पितरों के परमेश्‍वर यहोवा के लिये प्रसन्नता से दी गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद मैंने उन्हें यह याद दिलाते हुए चेताया, “आप लोग याहवेह के लिए पवित्र, अलग किए हुए लोग हैं, वैसे ही ये बर्तन भी पवित्र हैं तथा चांदी, सोने और स्वेच्छा भेंटे भी, जो याहवेह, आपके पूर्वजों के परमेश्वर को चढ़ाई गई हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने उनसे कहा, “तुम तो यहोवा के लिये पवित्र हो, और ये पात्र भी पवित्र हैं; और यह चाँदी और सोना भेंट का है, जो तुम्हारे पितरों के परमेश्वर यहोवा के लिये प्रसन्नता से दी गई।