Ezra 8:30 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yajakon aur leaviyon ne chandee, sone aur patraen ko taulakar le liya ki unhen yarooshalem ko hamare parameshvar ke bhvan men pahunchaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो उन याजकों और लेवियों ने चाँदी, सोने और उन विशेष वस्तुओं को ग्रहण किया जिन्हें एज्रा ने तौला था और उन्हें यरूशलेम में परमेश्वर के मन्दिर में ये वस्तुएं ले जाने के लिये कहा गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: पुरोहितों और उप-पुरोहितों ने सोना, चान्‍दी और पात्रों को यरूशलेम में अपने परमेश्‍वर के भवन में ले जाने के लिए उनको तौलकर ले लिया।
Hindi Bible HHBD
तब याजकों और लेवियों ने चान्दी, सोने और पात्रों को तौलकर ले लिया कि उन्हें यरूशलेम को हमारे परमेश्वर के भवन में पहुंचाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब याजकों और लेवियों ने चाँदी, सोने, और पात्रों को तौलकर ले लिया कि उन्हें यरूशलेम को हमारे परमेश्‍वर के भवन में पहुँचाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सो पुरोहितों तथा लेवियों ने वे तौले हुए चांदी, सोने और बर्तनों को येरूशलेम में हमारे परमेश्वर के भवन तक ले जाना स्वीकार कर लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब याजकों और लेवियों ने चाँदी, सोने और पात्रों को तौलकर ले लिया कि उन्हें यरूशलेम को हमारे परमेश्वर के भवन में पहुँचाए।