Ezra 8:33 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir chauthe din vah vandee-sona aur patra hamare parameshvar ke bhvan men ureeyah ke putra maremot yajak ke hath men taulakar diae gaae. aur usake sang peenahas ka putra aeleeajar tha, aur unake sath yehoo ka putra yojabad leveey aur bilnooi ka putra noadhah leveey the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
चौथे दिन हम परमेश्वर के मन्दिर को गए और चाँदी, सोना और विशेष चीज़ों को तौला। हमने याजक ऊरीयाह के पुत्र मरेमोत को वे चीज़ें दीं। पीनहास का पुत्र एलीआजर मरेमोत के साथ था और लेवीवंशी येशू का पुत्र योजाबाद और बिन्तूई का पुत्र नोअद्याह भी उनके साथ थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चौथे दिन हमने परमेश्वर के भवन में पुरोहित मेरेमोत बेन-ऊरीयाह को चान्दी, सोना और पात्र तौलकर सौंप दिए। उस समय उसके साथ एलआजर बेन-पीनहास था। इनके अतिरिक्त उनके साथ दो उप-पुरोहित थे: योजाबाद बेन-येशुअ, और नोअद्याह बेन-बिन्नूई।
Hindi Bible HHBD
फिर चौथे दिन वह वान्दी- सोना और पात्रा हमारे परमेश्वर के भवन में ऊरीयाह के पुत्रा मरेमोत याजक के हाथ में तौलकर दिए गए। और उसके संग पीनहास का पुत्रा एलीआजर था, और उनके साथ येहाू का पुत्रा योजाबाद लेवीय और बिल्नूई का पुत्रा नोअद्याह लेवीय थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर चौथे दिन वह चाँदी–सोना और पात्र हमारे परमेश्वर के भवन में ऊरीयाह के पुत्र मरेमोत याजक के हाथ में तौलकर दिए गए। उसके संग पीनहास का पुत्र एलीआज़ार था, और उनके साथ येशू का पुत्र योजाबाद लेवीय और बिन्नूई का पुत्र नोअद्याह लेवीय थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
चौथे दिन चांदी, सोने और बर्तन भवन में जाकर पुरोहित उरियाह के पुत्र मेरेमोथ को तौलकर सौंप दिए गए. इसका गवाह था, फिनिहास का पुत्र एलिएज़र तथा इन दोनों के अलावा वहां लेवी येशुआ का पुत्र योज़ाबाद तथा बिन्नूइ का पुत्र नोआदिया भी उपस्थित थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर चौथे दिन वह चाँदी-सोना और पात्र हमारे परमेश्वर के भवन में ऊरिय्याह के पुत्र मरेमोत याजक के हाथ में तौलकर दिए गए। उसके संग पीनहास का पुत्र एलीआजर था, और उनके साथ येशुअ का पुत्र योजाबाद लेवीय और बिन्नूई का पुत्र नोअद्याह लेवीय थे।