Ezra 8:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo bandhauai se aae the, unhon ne israaael ke parameshvar ke liye homabaali chaddhaae arthata samast israaael ke nimitt barah bachhde, chhyaianave meddhe aur satahattar memne aur papabaali ke liye barah bakare yah sab yahova ke liye homabaali tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब उन यहूदी लोगों ने जो बन्धुवाई से आये थे, इस्राएल के परमेश्वर को होमबलि दी। उन्होंने बारह बैल पूरे इस्राएल के लिये छियानव मेंढ़े, सतहतर मेमने और बारह बकरे पाप भेंट के लिये चढ़ाये। यह सब यहोवा के लिये होमबलि थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब गुलामी से मुक्त हुए, निष्कासन से लौटे हुए इस्राएली लोगों ने अपने परमेश्वर को अग्नि-बलि में ये पशु चढ़ाए: इस्राएल के बारह कुलों की ओर से बारह बछड़े, छियानबे मेढ़े, और सतहत्तर मेमने। उन्होंने पाप-बलि में बारह बकरे अर्पित किए। यह सब प्रभु के लिए अग्नि-बलि था।
Hindi Bible HHBD
जो बन्धुआई से आए थे, उन्हों ने इस्राएल के परमेश्वर के लिये होमबलि चढ़ाए; अर्थात् समस्त इस्राएल के निमित्त बारह बछड़े, छियानवे मेढ़े और सतहत्तर मेम्ने और पापबलि के लिये बारह बकरे; यह सब यहोवा के लिये होमबलि था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो बँधुआई से आए थे, उन्होंने इस्राएल के परमेश्वर के लिये होमबलि चढ़ाए; अर्थात् समस्त इस्राएल के निमित्त बारह बछड़े, छियानबे मेढ़े और सतहत्तर मेम्ने, और पापबलि के लिये बारह बकरे; यह सब यहोवा के लिये होमबलि था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बंधुआई से लौट आए पहले के बंदियों ने इस्राएल के परमेश्वर को होमबलि चढ़ाई: पूरे इस्राएल के लिए 12 बछड़े, 96 मेढ़े, 77 मेमने, पापबलि के लिए 12 बकरे, ये सभी याहवेह के लिए होमबलि के लिए चढ़ाए गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो बँधुआई से आए थे, उन्होंने इस्राएल के परमेश्वर के लिये होमबलि चढ़ाए; अर्थात् समस्त इस्राएल के निमित्त बारह बछड़े, छियानबे मेढ़े और सतहत्तर मेम्ने और पापबलि के लिये बारह बकरे; यह सब यहोवा के लिये होमबलि था।