Ezra 9:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab ye kam ho chuke, tab hakim mere pas akar kahane lage, n to israaaelee log, n yajak, n leveey is or ke deshaen ke logon se alag hue varan unake se, arthata kananiyo, hittaiyo, parijjaiyo, yaboosiyo, ammoniyo, moaabiyo, misiryon aur aemoriyon ke se ghainaune kam karate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब हम लोग यह सब कर चुके तब इस्राएल के प्रमुख मेरे पास आए। उन्होंने कहा, “एज्रा इस्राएल के लोगों और याजकों तथा लेवीवंशियों ने अपने चारों ओर रहने वाले लोगों से अपने को अलग नहीं रखा है। इस्राएल के लोग कनानियों, हित्तियों, परिज्जियों, यबूसियों, अम्मोनियों, मोआबियों, मिस्र के लोगों और एमोरियों द्वारा की जाने वाली बहुत सी बुरी बातों से प्रभावित हुए हैं
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब ये कार्य हो चुके तब एक दिन पदाधिकारी मेरे पास आए, और उन्‍होंने मुझसे यह कहा, ‘इस्राएली जनता, पुरोहितों तथा उप-पुरोहितों ने इस प्रदेश की विधर्मी जातियों की घृणित प्रथाओं से स्‍वयं को मुक्‍त नहीं किया है। वे कनानी, हित्ती, परिज्‍जी, यबूसी, अम्‍मोनी, मोआबी, मिस्री और एमोरी जातियों
Hindi Bible HHBD
तब ये काम हो चुके, तब हाकिम मेरे पास आकर कहने लगे, न तो इस्राएली लोग, न याजक, न लेवीय इस ओर के देशों के लोगों से अलग हुए; वरन उनके से, अर्थात् कनानियों, हित्तियों, परिज्जियों, यबूसियों, अम्मोनियों, मोआबियों, मिस्रियों और एमोरियों के से घिनौने काम करते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब ये काम हो चुके, तब हाकिम मेरे पास आकर कहने लगे, “न तो इस्राएली लोग, न याजक, न लेवीय इस ओर के देशों के लोगों से अलग हुए; वरन् उनके से, अर्थात् कनानियों, हित्तियों, परिज्जियों, यबूसियों, अम्मोनियों, मोआबियों, मिस्रियों और एमोरियों के से घिनौने काम करते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब यह सब पूरा हो चुका, प्रशासकों ने आकर मुझसे कहा, “इस्राएलियों ने, पुरोहितों ने तथा लेवियों ने स्वयं को इस देश के मूल निवासियों, कनानियों, हित्तियों, परिज्ज़ियों, यबूसियों, अम्मोनियों, अमोरी तथा मोआबियों की घृणित जीवनशैली से अलग नहीं रखा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब ये काम हो चुके, तब हाकिम मेरे पास आकर कहने लगे, “न तो इस्राएली लोग, न याजक, न लेवीय इस ओर के देशों के लोगों से अलग हुए; वरन् उनके से, अर्थात् कनानियों, हित्तियों, परिज्जियों, यबूसियों, अम्मोनियों, मोआबियों, मिस्रियों और एमोरियों के से घिनौने काम # करते हैं।