Ezra 9:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to kya ham teree agyaaon ko fir se ullanghan karake in ghainaune kam karanevale logon se samadhaiyana ka sambandha karen? kya too ham par yahan tak kop n karega lis se ham mitt jaaen aur n to koi bache aur n koi rah jaae?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: हम जानते हैं कि हमें तेरे आदेशों को तोड़ना नहीं चाहिये। हमें उन लोगों के साथ विवाह नहीं करना चाहिए। वे लोग बहुत बुरे काम करते हैं। परमेश्वर यदि हम लोग उन बुरे लोगों के साथ विवाह करते रहे तो हम जानते हैं कि तू हमें नष्ट कर देगा। तब इस्राएल के लोगों में से कोई भी जीवित नहीं बच पाएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब हम क्या पुन: तेरी आज्ञाओं का उल्लंघन करें; और घृणित प्रथाओं को मानने वाली जातियों के साथ विवाह-सम्बन्ध स्थापित करें? तब क्या तू हम से क्रुद्ध न होगा, और हमें जड़-मूल से नष्ट नहीं कर देगा, कि हमारी कौम का कोई चिह्न शेष न रहे, एक भी इस्राएली तेरे दण्ड से भाग न सके?
Hindi Bible HHBD
तो क्या हम तेरी आज्ञाओं को फिर से उल्लंघन करके इन घिनौने काम करनेवाले लोगों से समधियाना का सम्बन्ध करें? क्या तू हम पर यहां तक कोप न करेगा लिस से हम मिट जाएं और न तो कोई बचे और न कोई रह जाए?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो क्या हम तेरी आज्ञाओं का फिर से उल्लंघन करके इन घिनौने काम करनेवाले लोगों से समधियाना का सम्बन्ध करें? क्या तू हम पर यहाँ तक कोप न करेगा जिस से हम मिट जाएँ और न तो कोई बचे और न कोई रह जाए?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या हमारा दोबारा आपके आदेशों को त्याग कर घृणित जीवन बिताने वाले लोगों के साथ वैवाहिक संबंध रखना सही होगा? क्या आपका हम पर क्रोधित होना, हां, यहां तक क्रोधित हो जाना, जिससे आपके द्वारा हमें नाश कर देने में कुछ बाकी न रह जाए और न ही कोई रह जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो क्या हम तेरी आज्ञाओं को फिर से उल्लंघन करके इन घिनौने काम करनेवाले लोगों से समधियाना का सम्बंध करें? क्या तू हम पर यहाँ तक कोप न करेगा जिससे हम मिट जाएँ और न तो कोई बचे और न कोई रह जाए?