Ezra 9:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ab thode din se hamare parameshvar yahova ka anugrah ham par hua haai, ki ham men se koi koi bach nikale, aur ham ko usake pavitra sthan men aek koonttee mile, aur hamara parameshvar hamaree ankhon men jayoti ane de, aur dasatv men ham ko kuchh vishraaantai mile.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु अन्त में अब तू हम पर कपालु हुआ है। तूने हम लोगों में से कुछ को बन्धुवाई से निकल आने दिया है और इस पवित्र स्थान में बसने दिया है। यहोवा, तूने हमें नया जीवन दिया है और हमारी दासता से मुक्त किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब थोड़े समय के लिए, हमारे प्रभु परमेश्वर, तूने हम पर कृपा- दृष्टि की। हमारी कौम के कुछ लोगों को शेष रखा, इस पवित्र स्थान में हमें टिकने का सहारा दिया। हे परमेश्वर, तूने हमारी आंखों में आशा की किरण जगा दी। गुलामी की दशा में हमारे जीवन को कुछ विश्राम दिया।
Hindi Bible HHBD
और अब थोड़े दिन से हमारे परमेश्वर यहोवा का अनुग्रह हम पर हुआ है, कि हम में से कोई कोई बच निकले, और हम को उसके पवित्रा स्थान में एक खूंटी मिले, और हमारा परमेश्वर हमारी आंखों में जयोति आने दे, और दासत्व में हम को कुछ विश्रान्ति मिले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर अब थोड़े दिन से हमारे परमेश्वर यहोवा का अनुग्रह हम पर हुआ है, कि हम में से कोई कोई बच निकले, और हम को उसके पवित्रस्थान में एक खूँटी मिले, और हमारा परमेश्वर हमारी आँखों में ज्योति आने दे, और दासत्व में हम को कुछ विश्रान्ति मिले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“किंतु अब, याहवेह हमारे परमेश्वर ने कुछ समय के लिए हम पर कृपादृष्टि की है. आपने हमारे लिए एक भाग छोड़ रखा है, कि हमें आपके पवित्र स्थान में जगह मिल सके, कि परमेश्वर हमारी आंखों में नई रोशनी देकर हमारी बंधुआई में हमें कुछ शांति दें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अब थोड़े दिन से हमारे परमेश्वर यहोवा का अनुग्रह हम पर हुआ है, कि हम में से कोई-कोई बच निकले #, और हमको उसके पवित्रस्थान में एक खूँटी मिले, और हमारा परमेश्वर हमारी आँखों में ज्योति आने दे, और दासत्व में हमको कुछ विश्रान्ति मिले।