Galatians 1:13 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahoodee mat men jo pahile mera chal chalan tha, tum sun chuke ho ki maain parameshvar kee kaleesiya ko bahut hee satata aur nash karata tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
यहूदी मत में जो पहले मेरा चाल चलन था, तुम सुन चुके हो; कि मैं परमेश्‍वर की कलीसिया को बहुत ही सताता और नाश करता था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहूदी धर्म में मैं पहले कैसे जीया करता था, उसे तुम सुन चुके हो, और तुम यह भी जानते हो कि मैंने परमेश्वर की कलीसिया पर कितना अत्याचार किया है और उसे मिटा डालने का प्रयास तक किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप लोगों ने सुना होगा कि जब मैं यहूदी धर्म-विधि का अनुयायी था, तो मेरा आचरण कैसा था। मैं परमेश्‍वर की कलीसिया पर घोर अत्‍याचार करता और उसको नष्‍ट करने का प्रयत्‍न करता था।
Hindi Bible HHBD
यहूदी मत में जो पहिले मेरा चाल चलन था, तुम सुन चुके हो; कि मैं परमेश्वर की कलीसिया को बहुत ही सताता और नाश करता था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tum janta hei ki jab ham Yahuudi raha to keise rahta raha. Ham Parmeshwar ke chech se kaṭhor raha aur uske naas bhi kare mañgta raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदी मत में जो पहले मेरा चाल–चलन था उसके विषय तुम सुन चुके हो कि मैं परमेश्‍वर की कलीसिया को बहुत ही सताता और नष्‍ट करता था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यहूदी धर्म में मेरे पूर्व आचरण के बारे में तो तुमने सुना ही है कि मैं परमेश्‍वर की कलीसिया को अत्यधिक सताया और नष्‍ट किया करता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहूदी मत के शिष्य के रूप में मेरी जीवनशैली कैसी थी, इसके विषय में तुम सुन चुके हो. मैं किस रीति से परमेश्वर की कलीसिया पर घोर अत्याचार किया करता था तथा उसे नाश करने के लिए प्रयास करता रहता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहूदी मत में जो पहले मेरा चाल-चलन था, तुम सुन चुके हो; कि मैं परमेश्वर की कलीसिया को बहुत ही सताता और नाश करता था।