Galatians 2:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
par jab maain ne dekha, ki ve susamachar kee sachchai par seedhaee chal naheen chalate, to maain ne sab ke samhane kaaifaa se kaha ki jab too yahoodee hokar anyajaatiyon kee nai chalata haai, aur yahoodiyon kee nain naheen to too anyajatiyon ko yahoodiyon kee nain chalane ko kyon kahata haai?
Hindi 2017 (नया नियम)
पर जब मैं ने देखा, कि वे सुसमाचार की सच्‍चाई पर सीधी चाल नहीं चलते, तो मैं ने सब के साम्‍हने कैफा से कहा, “जब तू यहूदी होकर अन्‍यजातियों की नाई चलता है, और यहूदियों की नाईं नहीं तो तू अन्‍यजातियों को यहूदियों की नाईं चलने को क्‍यों कहता है?”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने जब यह देखा कि सुसमाचार में निहित सत्य के अनुसार वे सीधे रास्ते पर नहीं चल रहे हैं तो सब के सामने पतरस से कहा, “जब तुम यहूदी होकर भी ग़ैर यहूदी का सा जीवन जीते हो, तो फिर ग़ैर यहूदियों को यहूदियों की रीति पर चलने को विवश कैसे कर सकते हो?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मैंने देखा कि उनका आचरण शुभ समाचार के सत्‍य के अनुकूल नहीं है, तो मैंने सब के सामने कैफा से यह कहा, “यदि आप, जो जन्‍म से यहूदी हैं, यहूदी के सदृश नहीं बल्‍कि गैर-यहूदी के सदृश आचरण करते हैं, तो आप अन्‍यजातियों को यहूदियों के सदृश आचरण करने को क्‍यों विवश करते हैं?”
Hindi Bible HHBD
पर जब मैं ने देखा, कि वे सुसमाचार की सच्चाई पर सीधी चाल नहीं चलते, तो मैं ने सब के साम्हने कैफा से कहा; कि जब तू यहूदी होकर अन्यजातियों की नाई चलता है, और यहूदियों की नाईं नहीं तो तू अन्यजातियों को यहूदियों की नाईं चलने को क्यों कहता है?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin jab ham dekha ki ulog susamaachaar ke sach ke nai maane hei, tab ham sab ke saamne Peeṭa se bola, Peeṭa, tum ek Yahuudi hei, lekin tum geir Yahuudi log ke rakam rahta hei. Tab keise tum jabarjasti geir Yahuudi log ke Yahuudi log ke rakam rahe ke bolega?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर जब मैं ने देखा कि वे सुसमाचार की सच्‍चाई पर सीधी चाल नहीं चलते, तो मैं ने सब के सामने कैफा से कहा, “जब तू यहूदी होकर अन्यजातियों के समान चलता है और यहूदियों के समान नहीं तो तू अन्यजातियों को यहूदियों के समान चलने को क्यों कहता है?”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु जब मैंने देखा कि वे सुसमाचार की सच्‍चाई पर सीधी चाल नहीं चल रहे हैं, तो मैंने सब के सामने कैफा से कहा, “यदि तू यहूदी होकर यहूदियों के समान नहीं परंतु गैरयहूदियों के समान आचरण करता है, तो तू गैरयहूदियों को यहूदियों के समान आचरण करने के लिए कैसे विवश कर सकता है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैंने यह देखा कि उनका स्वभाव ईश्वरीय सुसमाचार के भेद के अनुसार नहीं है, मैंने सबके सामने कैफ़स से कहा, “यदि स्वयं यहूदी, होकर आपका स्वभाव यहूदियों के समान नहीं परंतु गैर-यहूदियों के समान है, तो आप गैर-यहूदियों को यहूदियों जैसे स्वभाव के लिए बाध्य कैसे कर सकते हो?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर जब मैंने देखा, कि वे सुसमाचार की सच्चाई पर सीधी चाल नहीं चलते, तो मैंने सब के सामने कैफा से कहा, “जब तू यहूदी होकर अन्यजातियों के समान चलता है, और यहूदियों के समान नहीं तो तू अन्यजातियों को यहूदियों के समान चलने को क्यों कहता है?”