Galatians 2:4 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yah un jootte bhaiyon ke karan hua, jo choree se ghaus aae the, ki us svatantrata ka jo maseeh yeeshu men hamen milee haai, bhed lekar hamen das banaaen.
Hindi 2017 (नया नियम)
और यह उन झूठे भाइयों के कारण हुआ, जो चोरी से घुस आए थे, कि उस स्वतंत्रता का जो मसीह यीशु में हमें मिली है, भेद लेकर हमें दास बनाएँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उन झूठे बंधुओं के कारण जो लुके-छिपे हमारे बीच भेदिये के रूप में यीशु मसीह में हमारी स्वतन्त्रता का पता लगाने को इसलिए घुस आये थे कि हमें दास बना सकें, यह बात उठी
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह प्रश्न उन झूठे भाइयों के कारण उठा था, जिन्हें कलीसिया में गुप्त रूप से लाया गया था, जो चुपचाप घुस आए थे कि येशु मसीह से प्राप्त हमारी स्वतन्त्रता का भेद लें और हमें गुलाम बना लें।
Hindi Bible HHBD
और यह उन झूठे भाइयों के कारण हुआ, जो चोरी से घुस आए थे, कि उस स्वतंत्राता का जो मसीह यीशु में हमें मिली है, भेद लेकर हमें दास बनाएं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham log u kaaran huañ gaya raha, kaahe ke jon log bahaana karat raha ki ulog uske pichchhe chale waala hei, ham log ke beech meñ jaasuus ke rakam ghus gain. Ulog ham log ke ajaadi jon Maseeh se hamlog ke mila raha, uske bhed leke hamme gulaam banaay maañgat rahin.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह उन झूठे भाइयों के कारण हुआ जो चोरी से घुस आए थे, कि उस स्वतंत्रता का जो मसीह यीशु में हमें मिली है, भेद लेकर हमें दास बनाएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यह प्रश्न उन झूठे भाइयों के कारण उठा जो चोरी से घुस आए थे कि मसीह यीशु में प्राप्त हमारी स्वतंत्रता का भेद लेकर हमें दास बनाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह प्रश्न उन पाखंडियों के कारण उठा था, जो हमारे बीच चुपके से घुस आए थे कि मसीह येशु में हमारी स्वतंत्रता का भेद लें और हमें दासत्व में डाल दें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यह उन झूठे भाइयों के कारण हुआ, जो चोरी से घुस आए थे, कि उस स्वतंत्रता का जो मसीह यीशु में हमें मिली है, भेद कर, हमें दास बनाएँ।