Galatians 2:9 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab unhon ne us anugrah ko jo mujhe mila tha jan liya, to yakoob, aur kaaifaa, aur yoohanna ne jo kaleeasiya ke khmbhe samajhe jate the, mujh ko aur baranabas ko daahina hath dekar sang kar liya, ki ham anyajaatiyon ke pas jaae, aur ve khtana kiae huon ke pasa.
Hindi 2017 (नया नियम)
और जब उन्होंने उस अनुग्रह को जो मुझे मिला था जान लिया, तो याकूब, और कैफा, और यूहन्‍ना ने जो कलीसिया के खम्‍भे समझे जाते थे, मुझ को और वरनबास को दहिना हाथ देकर संग कर लिया, कि हम अन्‍यजातियों के पास जाएँ, और वे खतना किए हुओं के पास।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार उन्होंने मुझ पर परमेश्वर के उस अनुग्रह को समझ लिया और कलीसिया के स्तम्भ समझे जाने वाले याकूब, पतरस और यूहन्ना ने बरनाबास और मुझसे साझेदारी के प्रतीक रूप में हाथ मिला लिया। और वे सहमत हो गये कि हम विधर्मियों के बीच उपदेश देते रहें और वे यहूदियों के बीच।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो व्यक्‍ति कलीसिया के स्‍तम्‍भ समझे जाते थे-अर्थात् याकूब, कैफा और योहन-उन्‍होंने कृपा का वह वरदान पहचाना जो मुझे मिला है। उन्‍होंने मुझे और बरनबास को अपने सहयोगी समझकर हमें सहभागिता का दाहिना हाथ दिया। वे इस बात के लिए सहमत हुए कि हम गैर-यहूदियों के पास जायें और वे यहूदियों के पास।
Hindi Bible HHBD
और जब उन्हों ने उस अनुग्रह को जो मुझे मिला था जान लिया, तो याकूब, और कैफा, और यूहन्ना ने जो कलीसिया के खम्भे समझे जाते थे, मुझ को और बरनबास को दहिना हाथ देकर संग कर लिया, कि हम अन्यजातियों के पास जाएं, और वे खतना किए हुओं के पास।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jeims, Peeṭa aur Yuhanna jaan leen ki Parmeshwar aapan behad daya ke sandes hamme dees hei. Aur i admi log saait chech ke sahaara hei. Ulog Baranbaas aur ham se prem se haath milaain. I dekhaay ke waaste ki ham geir Yahuudi ke sañghe aur ulog Yahuudi ke sañghe kaam kare sake hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब उन्होंने उस अनुग्रह को जो मुझे मिला था जान लिया, तो याकूब, और कैफा, और यूहन्ना ने जो कलीसिया के खम्भे समझे जाते थे, मुझ को और बरनबास को संगति का दाहिना हाथ दिया कि हम अन्यजातियों के पास जाएँ और वे खतना किए हुओं के पास;
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और मुझे दिए गए अनुग्रह को पहचानकर याकूब और कैफा और यूहन्‍ना ने, जो कलीसिया के स्तंभ समझे जाते हैं, मुझे और बरनाबास को संगति का दाहिना हाथ दिया कि हम गैरयहूदियों में, और वे ख़तना किए हुए लोगों में कार्य करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मुझे मिले अनुग्रह को पहचानकर याकोब, कैफ़स तथा योहन ने, जो कलीसिया के स्तंभ के रूप में जाने जाते थे, बारनबास और मेरी ओर सहभागिता का दायां हाथ बढ़ाया कि हम गैर-यहूदियों में और वे ख़तनितों में जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब उन्होंने उस अनुग्रह को जो मुझे मिला था जान लिया, तो याकूब, और कैफा, और यूहन्ना ने जो कलीसिया के खम्भे समझे जाते थे, मुझ को और बरनबास को संगति का दाहिना हाथ देकर संग कर लिया, कि हम अन्यजातियों के पास जाएँ, और वे खतना किए हुओं के पास।