Galatians 4:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve tumhen mitra banana to chahate haai, par bhlee manasa se naheen baran tumhen alag karana chahate haai, ki tum unheen ko mitra bana lo.
Hindi 2017 (नया नियम)
वे तुम्‍हें मित्र बनाना तो चाहते हैं, पर भली मनसा से नहीं; वरन् तुम्‍हें अलग करना चाहते हैं, कि तुम उन्‍हीं को मित्र बना लो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें व्यवस्था के विधान पर चलाना चाहने वाले तुममें बड़ी गहरी रुचि लेते हैं। किन्तु उनका उद्देश्य अच्छा नहीं है। वे तुम्हें मुझ से अलग करना चाहते हैं। ताकि तुम भी उनमें गहरी रुचि ले सको।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो लोग आपकी कृपा प्राप्‍त करने में लगे हुए हैं, वे अच्‍छे उद्देश्‍य से ऐसा नहीं कर रहे हैं। वे आप को मुझ से अलग करना चाहते हैं, जिससे आप उन्‍हें सिर-आँखों पर रखें।
Hindi Bible HHBD
वे तुम्हें मित्रा बनाना तो चाहते हैं, पर भली मनसा से नहीं; बरन तुम्हें अलग करना चाहते हैं, कि तुम उन्हीं को मित्रा बना लो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U log saait tumme bahut dhyaan det hoy, lekin u tumhaar waaste achchha nai hei. Ulog khali tumme ham se duur rakkhe maañge hei, ki jisse tum ulog ke jaada dhyaan dega.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे तुम्हें मित्र बनाना तो चाहते हैं, पर भले उद्देश्य से नहीं; वरन् तुम्हें अलग करना चाहते हैं कि तुम उन्हीं को मित्र बना लो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वे तुम्हारे प्रति उत्सुक हैं, पर अच्छे उद्देश्य से नहीं, बल्कि वे तुम्हें अलग करना चाहते हैं ताकि तुम उनके प्रति उत्सुक रहो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे तुम्हें अपने पक्ष में करने को उत्सुक हैं, किंतु किसी भले मतलब से नहीं; उनका मतलब तो तुम्हें मुझसे अलग करना है कि तुम उनके शिष्य बन जाओ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे तुम्हें मित्र बनाना तो चाहते हैं, पर भली मनसा से नहीं; वरन् तुम्हें मुझसे अलग करना चाहते हैं, कि तुम उन्हीं के साथ हो जाओ।