Galatians 4:27 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki likha haai, ki he banj, too jo naheen janatee anand kar, tu jis ko peedaaen naheen uttteen gala kholakar jay jayakar kar, kyonki tyagee hui kee santan suhagin kee santan se bhee adhaik haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि लिखा है, “हे बांझ, तू जो नहीं जनती आनन्‍द कर, तु जिस को पीड़ाएँ नहीं उठतीं गला खोलकर जय जयकार कर, क्‍योंकि त्‍यागी हुई की सन्‍तान सुहागिन की सन्‍तान से भी अधिक है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शास्त्र कहता है: “बाँझ! आनन्द मना, तूने किसी को न जना; हर्ष नाद कर, तुझ को प्रसव वेदना न हुई, और हँसी-खुशी में खिलखिला। क्योंकि परित्यक्ता की अनगिनत संतानें हैं उसकी उतनी नहीं है जो पतिवंती है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि लिखा है, “ओ वन्‍ध्‍या! तुमने कभी पुत्र नहीं जना, अब आनन्‍द मनाओ। तुमने प्रसव-पीड़ा का अनुभव नहीं किया, उल्‍लास के गीत गाओ; क्‍योंकि विवाहिता की अपेक्षा परित्‍यक्‍ता के अधिक पुत्र होंगे।”
Hindi Bible HHBD
क्योंकि लिखा है, कि हे बांझ, तू जो नहीं जनती आनन्द कर, तु जिस को पीड़ाएं नहीं उठतीं गला खोलकर जय जयकार कर, क्योंकि त्यागी हुई की सन्तान सुहागिन की सन्तान से भी अधिक है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Uske baare meñ Baaibal bole hei, “Tumhaar lage kabhi laṛkan nai raha, aur ab tumme khusi hoy ke chaahi. Tum kabhi bachcha nai peida kara, lekin ab tum chillaay sakta hei. Ek ṭaaim raha tumhaar lage laṛkan nai rahin, lekin ab tumhaar lage bahut laṛkan rahi u aurat se bhi jaada jon ke bahut din se saadi bhais hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि लिखा है, “हे बाँझ, तू जो नहीं जनती आनन्द कर; तू जिसको पीड़ाएँ नहीं उठतीं, गला खोलकर जय जयकार कर; क्योंकि त्यागी हुई की सन्तान सुहागिन की सन्तान से भी अधिक हैं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि लिखा है: हे बाँझ, तू जो जन्म नहीं देती, आनंद मना; तू जो प्रसव-पीड़ा से अनजान है, उल्‍लासित होकर जय जयकार कर, क्योंकि त्यागी हुई की संतानें सुहागिन की संतानों से अधिक हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसा कि लिखा है: “बांझ, तुम, जो संतान पैदा करने में असमर्थ हो, आनंदित हो. तुम, जो प्रसव पीड़ा से अनजान हो, जय जयकार करो, क्योंकि त्यागी हुई की संतान, सुहागन की संतान से अधिक है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि लिखा है, “हे बाँझ, तू जो नहीं जनती आनन्द कर, तू जिसको पीड़ाएँ नहीं उठती; गला खोलकर जयजयकार कर, क्योंकि त्यागी हुई की सन्तान सुहागिन की सन्तान से भी अधिक है।”