Galatians 6:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he bhaiyo, yadi koi manushy kisee aparadha men pakada jaa, to tum jo aatmaik jo, namrata ke sath aeese ko sanbhalo, aur apanee bhee chaukasee rakho, ki tum bhee pareeksha men n pado.
Hindi 2017 (नया नियम)
हे भाइयों, यदि कोई मनुष्‍य किसी अपराध में पकड़ा जाए, तो तुम जो आत्‍मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे भाईयों, तुममें से यदि कोई व्यक्ति कोई पाप करते पकड़ा जाए तो तुम आध्यात्मिक जनों को चाहिये कि नम्रता के साथ उसे धर्म के मार्ग पर वापस लाने में सहायता करो। और स्वयं अपने लिये भी सावधानी बरतो कि कहीं तुम स्वयं भी किसी परीक्षा में न पड़ जाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भाइयो और बहिनो! यदि यह पता चले कि किसी ने कोई अपराध किया है, तो आप लोग, जो आध्‍यात्‍मिक हैं, उसे नम्रतापूर्वक सुधारें। आप स्‍वयं सावधान रहें: कहीं ऐसा न हो कि आप भी प्रलोभन में पड़ जायें।
Hindi Bible HHBD
हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा जाए, तो तुम जो आत्मिक जो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dosto, tum aatmik hei. Agar koi paap meñ pakṛa gay hei, to tum dheere se uske seedha rasta pe le aao. Lekin husiaar rahna. Aur apne aap usman fañs nai jaao.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे भाइयो, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को संभालो, और अपनी भी चौकसी रखो कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे भाइयो, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा भी जाए, तो तुम जो आत्मिक हो नम्रतापूर्वक उसे सुधारो, परंतु स्वयं चौकस रहो कि कहीं तुम भी परीक्षा में न पड़ जाओ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रिय भाई बहनो, यदि तुम्हें यह मालूम हो कि किसी व्यक्ति ने कोई अपराध किया है, तो तुम, जो आत्मिक हो, उसे नम्रतापूर्वक सुधारो, किंतु तुम स्वयं सावधान रहो कि कहीं तुम भी परीक्षा में न पड़ जाओ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को सम्भालो, और अपनी भी देख-रेख करो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो।