Galatians 6:12 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jitane log shareearik dikhv chahate haain ve tumhare khtana karavane ke liye dabav dete haai, keval isaliye ki ve maseeh ke kroos ke karan sataae n jaaen.
Hindi 2017 (नया नियम)
जितने लोग शरीरिक दिखावा चाहते हैं वे तुम्‍हारे खतना करवाने के लिये दबाव देते हैं, केवल इसलिये कि वे मसीह के क्रूस के कारण सताए न जाएँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ऐसे लोग जो शारीरिक रूप से अच्छा दिखावा करना चाहते हैं, तुम पर ख़तना कराने का दबाव डालते हैं। किन्तु वे ऐसा बस इसलिए करते हैं कि उन्हें मसीह के क्रूस के कारण यातनाएँ न सहनीं पड़ें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो लोग बाह्य विधि-पालन द्वारा झूठी प्रशंसा पाना चाहते हैं, वे ही खतना करवाने के लिए आप को बाध्‍य करते हैं; यह केवल इसलिए कि मसीह के क्रूस के कारण उन पर अत्‍याचार न किया जाये।
Hindi Bible HHBD
जितने लोग शरीरिक दिखव चाहते हैं वे तुम्हारे खतना करवाने के लिये दबाव देते हैं, केवल इसलिये कि वे मसीह के क्रूस के कारण सताए न जाएं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog jon tumme khatna kare ke bole hei, i dekhaay maañge hei ki ulog ketna khaas hei. Aur ulog Krisṭ ke kros ke parchaar kar ke museebat meñ nai aay maañge hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो लोग शारीरिक दिखावा चाहते हैं वे ही तुम्हारा खतना करवाने के लिये दबाव डालते हैं, केवल इसलिये कि वे मसीह के क्रूस के कारण सताए न जाएँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जो लोग शारीरिक दिखावा चाहते हैं, वे तुम्हें ख़तना कराने के लिए विवश करते हैं, केवल इसलिए कि मसीह के क्रूस के कारण उन्हें सताव न सहना पड़े।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जितने भी लोग तुम पर उत्तम प्रभाव डालने के लक्ष्य से तुम्हें ख़तना के लिए मजबूर करते हैं, वे यह सिर्फ इसलिये करते हैं कि वे मसीह येशु के क्रूस के कारण सताए न जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जितने लोग शारीरिक दिखावा चाहते हैं वे तुम्हारे खतना करवाने के लिये दबाव देते हैं, केवल इसलिए कि वे मसीह के क्रूस के कारण सताए न जाएँ।