Galatians 6:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
par aeesa n ho, ki maain aur kisee bat ka ghamand karoo, keval hamare prabhu yeeshu maseeh ke kroos ka jis ke dara sansar meree drashtti men aur maain sansar kee draashtti men kroos par chaddhaya gaya hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर ऐसा न हो, कि मैं और किसी बात का घमण्‍ड करूँ, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का जिसके द्वारा संसार मेरी दृष्‍टि में और मैं संसार की दृष्‍टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जिसके द्वारा मैं संसार के लिये और संसार मेरे लिये मर गया, प्रभु यीशु मसीह के उस क्रूस को छोड़ कर मुझे और किसी पर गर्व न हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु परमेश्‍वर न करे कि हमारे प्रभु येशु मसीह के क्रूस के अतिरिक्‍त-किसी अन्‍य बात पर गर्व करूँ। उन्‍हीं के कारण संसार मेरी दृष्‍टि में क्रूसित हो चुका है और मैं संसार की दृष्‍टि में।
Hindi Bible HHBD
पर ऐसा न हो, कि मैं और किसी बात का घमण्ड करूं, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का जिस के द्वारा संसार मेरी दृष्टि में और मैं संसार की दृष्टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin ham aur koi cheej ke ghamanḍ nai karega siwaay hamaar Prabhu Yeeshu Maseeh ke kros ke. Uske kros ke kaaran, jahañ tak ham samajhta hei ki dunia mar gais hei. Aur ham bhi mar gaya hei jahañ tak dunia ke sawaal hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर ऐसा न हो कि मैं अन्य किसी बात का घमण्ड करूँ, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का, जिसके द्वारा संसार मेरी दृष्‍टि में और मैं संसार की दृष्‍टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु ऐसा कभी न हो कि मैं हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस को छोड़ किसी और बात पर घमंड करूँ, जिसके द्वारा संसार मेरे प्रति क्रूस पर चढ़ाया जा चुका है और मैं संसार के प्रति।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ऐसा कभी न हो कि मैं हमारे प्रभु येशु मसीह के क्रूस के अलावा और किसी भी विषय पर घमंड करूं. इन्हीं मसीह के कारण संसार मेरे लिए क्रूस पर चढ़ाया जा चुका है और मैं संसार के लिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर ऐसा न हो, कि मैं और किसी बात का घमण्ड करूँ, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का जिसके द्वारा संसार मेरी दृष्टि में और मैं संसार की दृष्टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ।