Genesis 1:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye parameshvar ne jaati jati ke bade bade jala-jantuon kee, aur un sab jeevit praaanaiyon kee bhee sraashtti kee jo chalate firate haain jin se jal bahut hee bhr gaya aur aek aek jati ke udnevale paakshiayon kee bhee srashtti kee: aur parameshvar ne dekha ki achchha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए परमेश्वर ने समुद्र में बहुत बड़े—बड़े जलजन्तु बनाए। परमेश्वर ने समुद्र में विचरण करने वाले प्राणियों को बनाया। समुद्र में भिन्न—भिन्न जाति के जलजन्तु हैं। परमेश्वर ने इन सब की सृष्टि की। परमेश्वर ने हर तरह के पक्षी भी बनाए जो आकाश में उड़ते हैं। परमेश्वर ने देखा कि यह अच्छा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार परमेश्‍वर ने बड़े-बड़े जल-जन्‍तुओं और गतिमान जलचरों को, जो झुण्‍ड के झुण्‍ड समुद्र में तैरते हैं, उनकी जाति के अनुसार उत्‍पन्न किया। उसने सब पंखवाले पक्षियों को भी उनकी जाति के अनुसार उत्‍पन्न किया। परमेश्‍वर ने देखा कि वे अच्‍छे हैं।
Hindi Bible HHBD
ठसलिये परमेश्वर ने जाति जाति के बड़े बड़े जल- जन्तुओं की, और उन सब जीवित प्राणियों की भी सृष्टि की जो चलते फिरते हैं जिन से जल बहुत ही भर गया और एक एक जाति के उड़नेवाले पक्षियों की भी सृष्टि की: और परमेश्वर ने देखा कि अच्छा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये परमेश्‍वर ने जाति जाति के बड़े बड़े जल–जन्तुओं की, और उन सब जीवित प्राणियों की भी सृष्‍टि की जो चलते फिरते हैं जिन से जल बहुत ही भर गया, और एक एक जाति के उड़नेवाले पक्षियों की भी सृष्‍टि की: और परमेश्‍वर ने देखा कि अच्छा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर ने बड़े-बड़े समुद्री-जीवों तथा सब जातियों के जंतुओं को भी बनाया, और समुद्र को समुद्री-जीवों से भर दिया तथा सब जाति के पक्षियों की भी सृष्टि की और परमेश्वर ने देखा कि यह अच्छा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए परमेश्वर ने जाति-जाति के बड़े-बड़े जल-जन्तुओं की, और उन सब जीवित प्राणियों की भी सृष्टि की जो चलते फिरते हैं जिनसे जल बहुत ही भर गया और एक-एक जाति के उड़नेवाले पक्षियों की भी सृष्टि की; और परमेश्वर ने देखा कि अच्छा है।