Genesis 12:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too ne kyon kaha, ki vah teree baahin haai? maain ne use apanee hee patnee banane ke liye liya parantu ab apanee patnee ko lekar yahan se chala ja.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने कहा, ‘यह मेरी बहन है।’ तुमने ऐसा क्यों कहा? मैंने इसे इसलिए रखा कि यह मेरी पत्नी होगी। किन्तु अब मैं तुम्हारी पत्नी को तुम्हें लौटाता हूँ। इसे लो और जाओ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुमने मुझसे क्‍यों कहा कि वह तुम्‍हारी बहिन है? इसीलिए मैंने उसे अपनी पत्‍नी बना लिया था। परन्‍तु अब अपनी पत्‍नी को लेकर चले जाओ।’
Hindi Bible HHBD
तू ने क्यों कहा, कि वह तेरी बहिन है? मैं ने उसे अपनी ही पत्नी बनाने के लिये लिया; परन्तु अब अपनी पत्नी को लेकर यहां से चला जा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने क्यों कहा कि वह तेरी बहिन है? मैं ने उसे अपनी ही पत्नी बनाने के लिये लिया; परन्तु अब अपनी पत्नी को लेकर यहाँ से चला जा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुमने यह क्यों कहा, ‘यह मेरी बहन है’? इस कारण मैंने उसे अपनी पत्नी बनाने के उद्देश्य से अपने महल में रखा! इसलिये अब तुम उसे अपने साथ लेकर यहां से चले जाओ!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने क्यों कहा कि वह तेरी बहन है? मैंने उसे अपनी ही पत्नी बनाने के लिये लिया; परन्तु अब अपनी पत्नी को लेकर यहाँ से चला जा।”