Genesis 15:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur in sabhon ko lekar, us ne beech men se do ttukade kar diya, aur ttukadon ko amhane-samhane rakha: par chidiyaon ko us ne ttukade n kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब्राम ये सभी चीज़ें परमेश्वर के पास लाया। अब्राम ने इन प्राणियों को मार डाला और हर एक के दो टुकड़े कर डाले। अब्राम ने एक आधा टुकड़ा एक तरफ तथा उसका दूसरा आधा टुकड़ा उसके विपरीत दूसरी तरफ रखा। अब्राम ने पक्षियों के दो टुकड़े नहीं किए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब्राम ये सब उसके पास ले आए। तत्पश्चात् अब्राम ने उनके दो-दो टुकड़े किए, और उन टुकड़ों को आमने-सामने रखा। किन्तु उन्होंने पक्षियों के दो टुकड़े नहीं किए।
Hindi Bible HHBD
और इन सभों को लेकर, उस ने बीच में से दो टुकडे कर दिया, और टुकड़ों को आम्हने- साम्हने रखा: पर चिड़ियाओं को उस ने टुकडे न किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन सभों को लेकर उसने बीच से दो टुकड़े कर दिया, और टुकड़ों को आमने–सामने रखा; पर चिड़ियों के उसने टुकड़े नहीं किए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब्राम याहवेह के लिए ये सब ले आए, इन सभी चीज़ों को काटकर दो-दो टुकड़े किए तथा हर एक टुकड़े को आमने-सामने रख दिये, पर उन्होंने पक्षियों के टुकड़े नहीं किए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इन सभी को लेकर, उसने बीच से दो टुकड़े कर दिया और टुकड़ों को आमने-सामने रखा पर चिड़ियों के उसने टुकड़े नहीं किए।