Genesis 16:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab saraai ne abraam se kaha, jo mujh par upadrav hua so tere hee sir par ho: maain ne to apanee laundee ko teree patnee kar diya par jab us ne jana ki vah garbhvatee haai, tab vah mujhe tuchchh samajhne lagee, so yahova mere aur tere beech men nyay kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेकिन सारै ने अब्राम से कहा, “मेरी दासी अब मुझसे घृणा करती है और इसके लिए मैं तुमको दोषी मानती हूँ। मैंने उसको तुमको दिया। वह गर्भवती हुई और तब वह अनुभव करने लगी कि वह मुझसे अच्छी है। मैं चाहती हूँ कि यहोवा सही न्याय करे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सारय ने अब्राम से कहा, ‘जो चोट मुझे लगी है, उसका कारण तुम हो। मैं ने अपनी दासी को तुम्‍हारी गोद में डाला था। पर जब उसने देखा कि वह गर्भवती है तब मुझे तिरस्‍कार की दृष्‍टि से देखने लगी। प्रभु मेरे और तुम्‍हारे बीच न्‍याय करे।’
Hindi Bible HHBD
तब सारै ने अब्राम से कहा, जो मुझ पर उपद्रव हुआ सो तेरे ही सिर पर हो: मैं ने तो अपनी लौंडी को तेरी पत्नी कर दिया; पर जब उस ने जाना कि वह गर्भवती है, तब वह मुझे तुच्छ समझने लगी, सो यहोवा मेरे और तेरे बीच में न्याय करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब सारै ने अब्राम से कहा, “जो मुझ पर उपद्रव हुआ वह तेरे ही सिर पर हो। मैं ने तो अपनी दासी को तेरी पत्नी कर दिया; पर जब उसने जाना कि वह गर्भवती है, तब वह मुझे तुच्छ समझने लगी; इसलिये यहोवा मेरे और तेरे बीच में न्याय करे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सारय ने अब्राम से कहा, “मेरे साथ हो रहे उपद्रव का कारण आप हैं. मैंने अपनी दासी को केवल वारिस पाने के लिए आपको सौंपा था लेकिन हागार गर्भवती होते ही मुझे तुच्छ समझने लगी. अब याहवेह ही आपके तथा मेरे बीच न्याय करें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब सारै ने अब्राम से कहा, “जो मुझ पर उपद्रव हुआ वह तेरे ही सिर पर हो। मैंने तो अपनी दासी को तेरी पत्नी कर दिया; पर जब उसने जाना कि वह गर्भवती है, तब वह मुझे तुच्छ समझने लगी, इसलिए यहोवा मेरे और तेरे बीच में न्याय करे।”