Genesis 17:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mere sath bandhaee hui vacha, jo tujhe aur tere pashchata tere vansh ko palanee padegee, so yah haai, ki tum men se aek aek puroosh ka khtana ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह वाचा है जिसका तुम पालन करोगे। यह वाचा मेरे और तुम्हारे बीच है। यह तुम्हारे सभी वंशजों के लिए है। हर एक बच्चा जो पैदा होगा उसका खतना अवश्य होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह मेरा विधान है जिसका पालन तुम्हें करना है। यह मेरे और तेरे मध्य तथा तेरे पश्चात् तेरे वंश के मध्य स्थापित है: तुममें से प्रत्येक पुरुष का खतना किया जाए।
Hindi Bible HHBD
मेरे साथ बान्धी हुई वाचा, जो तुझे और तेरे पश्चात् तेरे वंश को पालनी पड़ेगी, सो यह है, कि तुम में से एक एक पुरूष का खतना हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे साथ बाँधी हुई वाचा, जिसका पालन तुझे और तेरे पश्चात् तेरे वंश को करना पड़ेगा, वह यह है: तुम में से एक एक पुरुष का खतना हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे और तुम्हारे बाद तुम्हारे वंश के साथ मेरी वाचा यह है, जिसे तुम्हें मानना ज़रूरी है: तुम्हारे बीच में प्रत्येक पुरुष का ख़तना किया जाये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे साथ बाँधी हुई वाचा, जिसका पालन तुझे और तेरे पश्चात् तेरे वंश को करना पड़ेगा, वह यह है: तुम में से एक-एक पुरुष का खतना हो।