Genesis 17:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo puroosh khtanarahit rahe, arthata jisakee khladee ka khtana n ho, vah praanee apane logon me se nash kiya jaa, kyonaki us ne mere sath bandhaee hui vacha ko tod diya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यही मेरा नियम है और मेरे और तुम्हारे बीच वाचा है। जिस किसी व्यक्ति का खतना नहीं होगा वह तुम्हारे लोगों से अलग कर दिया जाएगा। क्यों? क्योंकि उस व्यक्ति ने मेरी वाचा तोड़ी है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
खतनारहित पुरुष अर्थात् जिसके शिश्न के अग्रचर्म का खतना नहीं किया गया है, वह अपने लोगों में से नष्ट किया जाएगा, क्योंकि उसने मेरे विधान का उल्लंघन किया है।’
Hindi Bible HHBD
जो पुरूष खतनारहित रहे, अर्थात् जिसकी खलड़ी का खतना न हो, वह प्राणी अपने लोगों मे से नाश किया जाए, क्योंकि उस ने मेरे साथ बान्धी हुई वाचा को तोड़ दिया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो पुरुष खतनारहित रहे, अर्थात् जिसकी खलड़ी का खतना न हो, वह प्राणी अपने लोगों में से नष्ट किया जाए, क्योंकि उसने मेरे साथ बाँधी हुई वाचा को तोड़ दिया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परंतु जो पुरुष बिना ख़तना किए रहेगा, उसे समाज से अलग कर दिया जाएगा, क्योंकि उसने मेरी वाचा को तोड़ा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो पुरुष खतनारहित रहे, अर्थात् जिसकी खलड़ी का खतना न हो, वह प्राणी अपने लोगों में से नाश किया जाए, क्योंकि उसने मेरे साथ बाँधी हुई वाचा को तोड़ दिया।”