Genesis 17:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab parameshvar ne kaha, nishchay teree patnee sara ke tujh se aek putra utpann hoga aur too usaka nam isahak rakhna: aur maain usake sath aeesee vacha bandhoonga jo usake pashchata usake vansh ke liye yug yug kee vacha hogee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने कहा, “नहीं, मैंने कहा कि तुम्हारी पत्नी सारा पुत्र को जन्म देगी। तुम उसका नाम इसहाक रखोगे। मैं उसके साथ वाचा करूँगा। यह वाचा ऐसी होगी जो उसके सभी वंशजों के साथ सदा बनी रहेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर ने कहा, ‘नहीं, तेरी पत्‍नी सारा तेरे लिए एक पुत्र को जन्‍म देगी। तू उसका नाम इसहाक रखना। मैं उसके साथ अपना विधान स्‍थापित करूँगा। यह विधान उसके पश्‍चात् भी उसके वंश के साथ शाश्‍वत विधान होगा।
Hindi Bible HHBD
तब परमेश्वर ने कहा, निश्चय तेरी पत्नी सारा के तुझ से एक पुत्रा उत्पन्न होगा; और तू उसका नाम इसहाक रखना: और मैं उसके साथ ऐसी वाचा बान्धूंगा जो उसके पश्चात् उसके वंश के लिये युग युग की वाचा होगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब परमेश्‍वर ने कहा, “निश्‍चय तेरी पत्नी सारा के तुझ से एक पुत्र उत्पन्न होगा; और तू उसका नाम इसहाक रखना; और मैं उसके साथ ऐसी वाचा बाँधूँगा जो उसके पश्‍चात् उसके वंश के लिये युग–युग की वाचा होगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब परमेश्वर ने अब्राहाम से कहा, “नहीं! तुम्हारी पत्नी साराह से एक बेटा होगा, और तुम उसका नाम यित्सहाक रखना. मैं उसके साथ ऐसी वाचा बांधूंगा, जो उसके बाद आनेवाली पीढ़ी-पीढ़ी तक सदाकाल की वाचा होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब परमेश्वर ने कहा, “निश्चय तेरी पत्नी सारा के तुझ से एक पुत्र उत्पन्न होगा; और तू उसका नाम इसहाक रखना; और मैं उसके साथ ऐसी वाचा बाँधूँगा जो उसके पश्चात् उसके वंश के लिये युग-युग की वाचा होगी।