Genesis 17:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ibraaheem ne apane putra ishmaael ko, usake ghar men jitane utpann huae the, aur jitane usake roopaye se mol liye gaae the, nidan usake ghar men jitane puroosh the, un sabhon ko leke usee din parameshvar ke vachan ke anusar unakee khladee ka khtana kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने कहा था कि तुम अपने कुटुम्ब के सभी लड़कों और पुरुषों का खतना कराना। इसलिए इब्राहीम ने इश्माएल और अपने घर में पैदा सभी दासों को एक साथ बुलाया। इब्राहीम ने उन दासों को भी एक साथ बुलाया जो धन से खरीदे गए थे। इब्राहीम के घर के सभी पुरुष और लड़के इकट्ठे हुए और उन सभी का खतना उसी दिन उनका माँस काट कर दिया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब्राहम ने अपने पुत्र यिश्माएल और अपने घर में उत्पन्न एवं धन देकर खरीदे गए प्रत्येक दास को अर्थात् अपने परिवार के प्रत्येक पुरुष को लेकर उनके शिश्न के अग्रचर्म का उसी दिन खतना किया, जैसे परमेश्वर ने कहा था।
Hindi Bible HHBD
तब इब्राहीम ने अपने पुत्रा इश्माएल को, उसके घर में जितने उत्पन्न हुए थे, और जितने उसके रूपये से मोल लिये गए थे, निदान उसके घर में जितने पुरूष थे, उन सभों को लेके उसी दिन परमेश्वर के वचन के अनुसार उनकी खलड़ी का खतना किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अब्राहम ने अपने पुत्र इश्माएल को लिया; और उसके घर में जितने उत्पन्न हुए थे, और जितने उसके रुपये से मोल लिये गए थे, अर्थात् उसके घर में जितने पुरुष थे उन सभों को ले के उसी दिन परमेश्वर के वचन के अनुसार उनकी खलड़ी का खतना किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब अब्राहाम ने उसी दिन परमेश्वर के आदेश के अनुसार अपने पुत्र इशमाएल तथा अपने उन सेवकों का, जिनका जन्म उनके परिवार में हुआ था या जिन्हें अब्राहाम ने धन देकर खरीदा था, परिवार के हर एक पुरुष लेकर परमेश्वर के कहे अनुसार उनका ख़तना किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अब्राहम ने अपने पुत्र इश्माएल को लिया और, उसके घर में जितने उत्पन्न हुए थे, और जितने उसके रुपये से मोल लिये गए थे, अर्थात् उसके घर में जितने पुरुष थे, उन सभी को लेकर उसी दिन परमेश्वर के वचन के अनुसार उनकी खलड़ी का खतना किया।