Genesis 17:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir parameshvar ne ibraaheem se kaha, too bhee mere sath bandhaee hui vacha ka palan karana too aur tere pashchata tera vansh bhee apanee apanee peeddhee men usaka palan kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने इब्राहीम से कहा, “अब वाचा का यह तुम्हारा भाग है। मेरी इस वाचा का पालन तुम और तुम्हारे वंशज करोगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर ने अब्राहम को आज्ञा दी, ‘तू और तेरे पश्‍चात् तेरा वंश मेरे विधान का पालन पीढ़ी से पीढ़ी करता रहे।
Hindi Bible HHBD
फिर परमेश्वर ने इब्राहीम से कहा, तू भी मेरे साथ बान्धी हुई वाचा का पालन करना; तू और तेरे पश्चात् तेरा वंश भी अपनी अपनी पीढ़ी में उसका पालन करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर परमेश्‍वर ने अब्राहम से कहा, “तू भी मेरे साथ बाँधी हुई वाचा का पालन करना; तू और तेरे पश्‍चात् तेरा वंश भी अपनी–अपनी पीढ़ी में उसका पालन करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर ने अब्राहाम से फिर कहा, “तुम और तुम्हारे बाद तुम्हारे वंश के लोग मेरी वाचा को सच्चाई से मानते रहना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, “तू भी मेरे साथ बाँधी हुई वाचा का पालन करना; तू और तेरे पश्चात् तेरा वंश भी अपनी-अपनी पीढ़ी में उसका पालन करे।