Genesis 18:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne kaha maain vasant retu men nishchay tere pas fir aunga aur tab teree patnee sara ke ek putra utpann hoga. aur sara tamboo ke dar par jo ibraaheem ke peechhe tha sun rahee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा ने कहा, “मैं बसन्त में फिर आऊँगा उस समय तुम्हारी पत्नी सारा एक पुत्र को जन्म देगी।” सारा तम्बू में सुन रही थी और उसने इन बातों को सुना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने कहा, ‘मैं निश्‍चय ही तेरे पास वसन्‍त ऋतु में वापस आऊंगा, और तेरी पत्‍नी सारा को पुत्र उत्‍पन्न होगा।’ सारा, जो अब्राहम के पीछे खड़ी थी, तम्‍बू के द्वार से उनका वार्तालाप सुन रही थी।
Hindi Bible HHBD
उस ने कहा मैं वसन्त ऋतु में निश्चय तेरे पास फिर आऊंगा; और तब तेरी पत्नी सारा के एक पुत्रा उत्पन्न होगा। और सारा तम्बू के द्वार पर जो इब्राहीम के पीछे था सुन रही थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने कहा, “मैं वसन्त ऋतु में निश्‍चय तेरे पास फिर आऊँगा, और तेरी पत्नी सारा के एक पुत्र उत्पन्न होगा।” सारा तम्बू के द्वार पर जो अब्राहम के पीछे था, सुन रही थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस पर उनमें से एक ने कहा, “अगले वर्ष, इसी वसन्त ऋतु समय में, मैं निश्चय वापस आऊंगा, तब तुम्हारी पत्नी साराह पुत्रवती होगी.” अब्राहाम की पीठ तंबू की ओर थी, और तंबू के द्वार पर साराह यह बात सुन रही थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने कहा, “मैं वसन्त ऋतु में निश्चय तेरे पास फिर आऊँगा; और तेरी पत्नी सारा के एक पुत्र उत्पन्न होगा।” सारा तम्बू के द्वार पर जो अब्राहम के पीछे था सुन रही थी।