Genesis 19:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sanjh ko ve do doot sadom ke pas aae: aur loot sadom ke faattk ke pas baaitta tha: so unako dekhkar vah un se bhentt karane ke liye utta aur munh ke bal jhukakar dandvata kar kaha
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उनमें से दो स्वर्गदूत साँझ को सदोम नगर में आए। लूत नगर के द्वार पर बैठा था और उसने स्वर्गदूतों को देखा। लूत ने सोचा कि वे लोग नगर के बीच से यात्रा कर रहे हैं। लूत उठा और स्वर्गदूतों के पास गया तथा जमीन तक सामने झुका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे दो दूत सन्‍ध्‍या के समय सदोम नगर पहुँचे। लोट सदोम नगर के प्रवेश द्वार पर बैठा था। जब लोट ने उन्‍हें देखा तब वह उनके स्‍वागत के लिए उठा। उसने भूमि की ओर सिर झुकाकर उनका अभिवादन किया,
Hindi Bible HHBD
सांझ को वे दो दूत सदोम के पास आए: और लूत सदोम के फाटक के पास बैठा था: सो उनको देखकर वह उन से भेंट करने के लिये उठा; और मुंह के बल झुककर दण्डवत् कर कहा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
साँझ को वे दो दूत सदोम के पास आए; और लूत सदोम के फाटक के पास बैठा था। उन को देखकर वह उनसे भेंट करने के लिये उठा, और मुँह के बल झुककर दण्डवत् कर कहा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
संध्या होते-होते वे दो स्वर्गदूत सोदोम पहुंचे. इस समय लोत सोदोम के प्रवेश द्वार पर ही बैठे हुए थे. स्वर्गदूतों पर दृष्टि पड़ते ही लोत उनसे भेंटकरने के लिए खड़े हुए और उनको झुककर दंडवत किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
साँझ को वे दो दूत # सदोम के पास आए; और लूत सदोम के फाटक के पास बैठा था। उनको देखकर वह उनसे भेंट करने के लिये उठा; और मुँह के बल झुककर दण्डवत् कर कहा;