Genesis 19:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir un pahunon ne loot se poochha, yahan tere aur kaun kaun haain? damad, bette, bettyaia, va nagar men tera jo koi ho, un sabhon ko lekar is sthan se nikal ja.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दोनों व्यक्तियों ने लूत से कहा, “क्या इस नगर में ऐसा व्यक्ति है जो तुम्हारे परिवार का है? क्या तुम्हारे दामाद, तुम्हारी पुत्रियाँ या अन्य कोई तुम्हारे परिवार का व्यक्ति है? यदि कोई दूसरा इस नगर में तुम्हारे परिवार का है तो तुम अभी नगर छोड़ने के लिए कह दो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दूत ने लोट से पूछा, ‘यहाँ तुम्‍हारे और कौन-कौन हैं? दामाद, पुत्र-पुत्रियाँ तथा नगर में जो कोई भी तुम्‍हारा आत्‍मीय है, उन सबको इस स्‍थान से बाहर ले जाओ।
Hindi Bible HHBD
फिर उन पाहुनों ने लूत से पूछा, यहां तेरे और कौन कौन हैं? दामाद, बेटे, बेटियां, वा नगर में तेरा जो कोई हो, उन सभों को लेकर इस स्थान से निकल जा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उन अतिथियों ने लूत से पूछा, “यहाँ तेरा और कौन कौन है? दामाद, बेटे, बेटियाँ, और नगर में तेरा जो कोई हो, उन सभों को लेकर इस स्थान से निकल जा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन दो अतिथियों ने लोत से कहा, “यहां तुम्हारे और कौन-कौन संबंधी हैं? दामाद, पुत्र तथा तुम्हारी पुत्रियां अथवा इस नगर में तुम्हारे कोई भी रिश्तेदार हो, उन्हें इस स्थान से बाहर ले जाओ,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उन अतिथियों ने लूत से पूछा, “यहाँ तेरा और कौन-कौन हैं? दामाद, बेटे, बेटियाँ, और नगर में तेरा जो कोई हो, उन सभी को लेकर इस स्थान से निकल जा।