Genesis 19:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab pah fattne lagee, tab dooton ne loot se faurtee karai aur kaha, ki ut, apanee patnee aur dono bettyaien ko jo yahan haain le ja: naheen to too bhee is nagar ke adharma men bhsm ho jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरी सुबह को भोर के समय ही स्वर्गदूत लूत से जल्दी करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “देखो इस नगर को दण्ड मिलेगा। इसलिए तुम अपनी पत्नी और तुम्हारे साथ जो दो पुत्रियाँ जो अभी तक हैं, उन्हें लेकर इस जगह को छोड़ दो। तब तुम नगर के साथ नष्ट नहीं होगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब पौ फटने लगी तब दूतों ने लोट से आग्रह किया कि वह शीघ्रता करे। उन्होंने कहा, ‘उठो, अपनी पत्नी और दोनों पुत्रियों को जो यहाँ हैं, लेकर चले जाओ। अन्यथा तुम भी इस नगर के कुकर्म-दण्ड में भस्म हो जाओगे।’
Hindi Bible HHBD
जब पह फटने लगी, तब दूतों ने लूत से फुर्ती कराई और कहा, कि उठ, अपनी पत्नी और दोनो बेटियों को जो यहां हैं ले जा: नहीं तो तू भी इस नगर के अधर्म में भस्म हो जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब पौ फटने लगी, तब दूतों ने लूत से जल्दी करने को कहा और बोले, “उठ, अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को जो यहाँ हैं ले जा; नहीं तो तू भी इस नगर के अधर्म में भस्म हो जाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब पौ फटने लगी, तब उन स्वर्गदूतों ने लोत से आग्रह किया, “उठो! अपनी पत्नी एवं अपनी दोनों पुत्रियों को, जो इस समय यहां हैं, अपने साथ ले लो, कहीं तुम भी नगर के साथ उसके दंड की चपेट में न आ जाओ.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब पौ फटने लगी, तब दूतों ने लूत से जल्दी करने को कहा और बोले, “उठ, अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को जो यहाँ हैं ले जा: नहीं तो तू भी इस नगर के अधर्म में भस्म हो जाएगा।”