Genesis 19:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he mere prabhuo, apane das ke ghar men padhaaria, aur rat bhr vishraam keeajia, aur apane panv dhaeiye, fir bhor ko uttkar apane marga par jaiae. unhon ne kaha, naheen ham chauk hee men rat bitaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लूत ने कहा, “आप सब महोदय, कृप्या मेरे घर चलें और मैं आप लोगों की सेवा करूँगा। वहाँ आप लोग अपने पैर धो सकते हैं और रात को ठहर सकते हैं। तब कल आप लोग अपनी यात्रा आरम्भ कर सकते हैं।” स्वर्गदूतों ने उत्तर दिया, “नहीं, हम लोग रात को मैदान में ठहरेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और कहा, ‘मेरे स्‍वामियो, मैं आपसे विनती करता हूँ। आप अपने सेवक के घर पधारिए और अपने पैर धोइए। आप यहीं रात व्‍यतीत कीजिए। आप प्रात:काल उठकर अपने मार्ग पर चले जाना।’ किन्‍तु उन्‍होंने उत्तर दिया, ‘नहीं, हम चौक में ही रात बिताएँगे।’
Hindi Bible HHBD
हे मेरे प्रभुओं, अपने दास के घर में पधारिए, और रात भर विश्राम कीजिए, और अपने पांव धोइये, फिर भोर को उठकर अपने मार्ग पर जाइए। उन्हों ने कहा, नहीं; हम चौक ही में रात बिताएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे मेरे प्रभुओ, अपने दास के घर में पधारिए, और रात भर विश्राम कीजिए, और अपने पाँव धोइये, फिर भोर को उठकर अपने मार्ग पर जाइए।” उन्होंने कहा, “नहीं, हम चौक ही में रात बिताएँगे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और कहा, “हे मेरे प्रभुओ, आप अपने सेवक के घर पर आएं. आप अपने पैर धोकर रात्रि यहां ठहरें और तड़के सुबह अपनी यात्रा पर आगे जाएं.” किंतु उन्होंने उत्तर दिया, “नहीं, रात तो हम यहां नगर के चौक में व्यतीत करेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे मेरे प्रभुओं, अपने दास के घर में पधारिए, और रात भर विश्राम कीजिए, और अपने पाँव धोइये, फिर भोर को उठकर अपने मार्ग पर जाइए।” उन्होंने कहा, “नहीं; हम चौक ही में रात बिताएँगे।”