Genesis 19:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne un se bahut binatee karake unhen manaya so ve usake sath chalakar usake ghar men aae aur us ne unake liye jevanar taaiyar kee, aur bina khmeer kee rottyaian banakar unako khailai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु लूत अपने घर चलने के लिए बार—बार कहता रहा। इस तरह स्वर्गदूत लूत के घर जाने के लिए तैयार हो गए। जब वे घर पहुँचे तो लूत उनके पीने के लिए कुछ लाया। लूत ने उनके लिए रोटियाँ बनाईं। लूत का पकाया भोजन स्वर्गदूतों ने खाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब लोट ने बहुत अनुनय-विनय की तब वे उसके साथ चले और उसके घर में आए। लोट ने उनके लिए विशेष भोजन तैयार किया। उसने बेखमीर रोटी बनाई, और उन्होंने खायी।
Hindi Bible HHBD
और उस ने उन से बहुत बिनती करके उन्हें मनाया; सो वे उसके साथ चलकर उसके घर में आए; और उस ने उनके लिये जेवनार तैयार की, और बिना खमीर की रोटियां बनाकर उनको खिलाई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर उसने उनसे बहुत विनती करके उन्हें मनाया; इसलिये वे उसके साथ चलकर उसके घर में आए; और उसने उनके लिये भोजन तैयार किया, और बिना खमीर की रोटियाँ बनाकर उनको खिलाईं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु लोत उनसे विनतीपूर्वक आग्रह करते रहे. तब वे लोत के आग्रह को स्वीकार कर उसके साथ उसके घर में चले गए. लोत ने उनके लिए भोजन, खमीर रहित रोटी, तैयार की और उन्होंने भोजन किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसने उनसे बहुत विनती करके उन्हें मनाया; इसलिए वे उसके साथ चलकर उसके घर में आए; और उसने उनके लिये भोजन तैयार किया, और बिना ख़मीर की रोटियाँ बनाकर उनको खिलाई।