Genesis 19:35 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so unhon ne us din bhee rat ke samay apane pita ko dakhmadha pilaya: aur chhottee bettee jakar usake pas lautt gai: par usako usake bhee sone aur uttne ke samay ka gyaan n tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए उन दोनों पुत्रियों ने अपने पिता को दाखरस पिलाकर मदहोश कर दिया। तब छोटी पुत्री उसके बिस्तर में गई और उसके पास सोई। लूत इस बार भी न जान सका कि उसकी पुत्री उसके साथ सोई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने उस रात भी अपने पिता को शराब पिलाई, और छोटी पुत्री जाकर उसके साथ लेट गई। उसके पिता को पता नहीं चला कि वह कब आकर लेटी और कब उठकर चली गई।
Hindi Bible HHBD
सो उन्हों ने उस दिन भी रात के समय अपने पिता को दाखमधु पिलाया: और छोटी बेटी जाकर उसके पास लौट गई: पर उसको उसके भी सोने और उठने के समय का ज्ञान न था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: उन्होंने उस दिन भी रात के समय अपने पिता को दाखमधु पिलाया; और छोटी बेटी जाकर उसके पास लेट गई, पर उसको उसके भी सोने और उठने के समय का ज्ञान न था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये उन्होंने उस रात भी अपने पिता को दाखमधु पिलाया और छोटी बेटी अपने पिता के पास गयी और उसके साथ सोई. लोत को फिर पता न चला कि कब वह उनके साथ सोई और कब वह उठकर चली गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः उन्होंने उस दिन भी रात के समय अपने पिता को दाखमधु पिलाया, और छोटी बेटी जाकर उसके पास लेट गई; पर उसको उसके भी सोने और उठने का ज्ञान न था।