Genesis 19:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
unake so jane ke pahile, us sadom nagar ke purooshaen ne, javanon se lekar booddhon tak, varan charon or ke sab logon ne akar us ghar ko ghor liya
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस शाम सोने के समय के पहले ही नगर के सभी भागों से लोग लूत के घर आए। सदोम के पुरुषों ने लूत का घर घेर लिया और बोले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनके शयन करने के पूर्व नगर के लोगों ने, अर्थात् सदोम के पुरुषों ने, युवकों से लेकर वृद्धों तक, चारों ओर के सब पुरुषों ने, लोट के घर को घेर लिया।
Hindi Bible HHBD
उनके सो जाने के पहिले, उस सदोम नगर के पुरूषों ने, जवानों से लेकर बूढ़ों तक, वरन चारों ओर के सब लोगों ने आकर उस घर को घेर लिया;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उनके सो जाने से पहले, सदोम नगर के पुरुषों ने, जवानों से लेकर बूढ़ों तक, वरन् चारों ओर के सब लोगों ने आकर उस घर को घेर लिया;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके पूर्व वे बिछौने पर जाते, नगर के पुरुष, सोदोम के लोगों ने आकर लोत के आवास को घेर लिया, ये सभी युवा एवं वृद्ध नगर के हर एक भाग से आए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनके सो जाने के पहले, सदोम नगर के पुरुषों ने, जवानों से लेकर बूढ़ों तक, वरन् चारों ओर के सब लोगों ने आकर उस घर को घेर लिया;