Genesis 19:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
suno, meree do beattyaian haain jinhon ne ab tak puroosh ka munh naheen dekha, ichchha ho to maain unhen tumhare pas bahar le au, aur tum ko jaaisa achchha lage vaaisa vyavahar un se karo: par in purooshaen se kuchh n karo kyonaki ye meree chht ke tale aae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देखों मेरी दो पुत्रियाँ हैं, वे इसके पहले किसी पुरुष के साथ नहीं सोयी हैं। मैं अपनी पुत्रियों को तुम लोगों को दे देता हूँ। तुम लोग उनके साथ जो चाहो कर सकते हो। लेकिन इन व्यक्तियों के साथ कुछ न करो। ये लोग हमारे घर आए हैं और मैं इनकी रक्षा जरूर करूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखिए, मेरी दो कुंआरी कन्याएँ हैं। मैं उन्हें आपके पास बाहर लाता हूँ। जो आपकी दृष्टि में भला लगे, वैसा ही उनके साथ कीजिए। किन्तु इन पुरुषों के साथ कुछ न कीजिए, क्योंकि ये मेरी छत तले आए हैं।’
Hindi Bible HHBD
सुनो, मेरी दो बेटियां हैं जिन्हों ने अब तक पुरूष का मुंह नहीं देखा, इच्छा हो तो मैं उन्हें तुम्हारे पास बाहर ले आऊं, और तुम को जैसा अच्छा लगे वैसा व्यवहार उन से करो: पर इन पुरूषों से कुछ न करो; क्योंकि ये मेरी छत के तले आए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सुनो, मेरी दो बेटियाँ हैं जिन्होंने अब तक पुरुष का मुँह नहीं देखा; इच्छा हो तो मैं उन्हें तुम्हारे पास बाहर ले आऊँ, और तुम को जैसा अच्छा लगे वैसा व्यवहार उनसे करो; पर इन पुरुषों से कुछ न करो; क्योंकि ये मेरी छत तले आए हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
देखिए, मेरी दो बेटियां हैं, जिनका संसर्ग किसी पुरुष से नहीं हुआ है. मैं उन्हें यहां बाहर ले आता हूं. आप उनसे अपनी अभिलाषा पूरी कर लीजिए; बस, इन व्यक्तियों के साथ कुछ न कीजिए, क्योंकि वे मेरे अतिथि हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सुनो, मेरी दो बेटियाँ हैं जिन्होंने अब तक पुरुष का मुँह नहीं देखा, इच्छा हो तो मैं उन्हें तुम्हारे पास बाहर ले आऊँ, और तुम को जैसा अच्छा लगे वैसा व्यवहार उनसे करो: पर इन पुरुषों से कुछ न करो; क्योंकि ये मेरी छत के तले आए हैं।”