Genesis 2:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so adam ne sab jati ke ghareloo pashuuo, aur akash ke pakshiayo, aur sab jati ke banaaile pashuuon ke nam rakhe parantu adam ke liye koi aeesa sahayak n mila jo us se mel kha sake.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनुष्य ने पालतू जानवरों, आकाश के सभी पक्षियों और जंगल के सभी जानवरों का नाम रखा। मनुष्य ने अनेक जानवर और पक्षी देखे लेकिन मनुष्य कोई ऐसा सहायक नहीं पा सका जो उसके योग्य हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मनुष्‍य ने सब पालतू पशुओं, आकाश के पक्षियों और वन-पशुओं के नाम रखे; किन्‍तु मनुष्‍य को अपने लिए उपयुक्‍त सहायक नहीं मिला।
Hindi Bible HHBD
सो आदम ने सब जाति के घरेलू पशुओं, और आकाश के पक्षियों, और सब जाति के बनैले पशुओं के नाम रखे; परन्तु आदम के लिये कोई ऐसा सहायक न मिला जो उस से मेल खा सके।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: आदम* ने सब जाति के घरेलू पशुओं, और आकाश के पक्षियों, और सब जाति के बनैले पशुओं के नाम रखे; परन्तु आदम के लिये कोई ऐसा सहायक न मिला जो उस से मेल खा सके।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आदम ने सब जंतुओं का नाम रख दिया. किंतु आदम के लिए कोई साथी नहीं था, जो उसके साथ रह सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः आदम ने सब जाति के घरेलू पशुओं, और आकाश के पक्षियों, और सब जाति के जंगली पशुओं के नाम रखे; परन्तु आदम के लिये कोई ऐसा सहायक न मिला जो उससे मेल खा सके।