Genesis 21:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ap us se teer bhr ke ttppe par door jakar usake samhane yah sochakar baaitt gai, ki mujh ko ladke kee mratyu dekhnee n pade. tab vah usake samhane baaittee hui chilla chilla ke rone lagee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हाजिरा वहाँ से कुछ दूर गई। तब वह रुकी और बैठ गई। हाजिरा ने सोचा कि उसका पुत्र मर जाएगा क्योंकि वहाँ पानी नहीं था। वह उसे मरता हुआ देखना नहीं चाहती थी। वह वहाँ बैठ गई और रोने लगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह बालक के सामने पर्याप्‍त दूर−सौ मीटर की दूरी पर−बैठ गई; क्‍योंकि वह सोचती थी, ‘मैं अपने बच्‍चे की मृत्‍यु अपनी आंखों से नहीं देख सकती।’ जब वह उसके सामने दूर बैठी तब बालक चीख मार कर रोने लगा।
Hindi Bible HHBD
और आप उस से तीर भर के टप्पे पर दूर जाकर उसके साम्हने यह सोचकर बैठ गई, कि मुझ को लड़के की मृत्यु देखनी न पड़े। तब वह उसके साम्हने बैठी हुई चिल्ला चिल्ला के रोने लगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और आप उस से तीर भर के टप्पे पर दूर जाकर उसके सामने यह सोचकर बैठ गई, “मुझ को लड़के की मृत्यु देखनी न पड़े।” तब वह उसके सामने बैठी हुई चिल्‍ला चिल्‍ला के रोने लगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह स्वयं एक तीर की दूरी में जाकर बैठ गई, क्योंकि वह सोच रही थी, “मैं अपने बेटे का रोना और उसकी परेशानी नहीं देख पाऊंगी.” और वहां बैठते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और आप उससे तीर भर के टप्पे पर दूर जाकर उसके सामने यह सोचकर बैठ गई, “मुझ को लड़के की मृत्यु देखनी न पड़े।” तब वह उसके सामने बैठी हुई चिल्ला चिल्लाकर रोने लगी।