Genesis 22:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ibraaheem apane sevakon ke pas lautt aya, aur ve sab beshorba ko sang sang gaae aur ibraaheem beshorba men rahata raha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इब्राहीम अपने नौकरों के पास लौटा। उन्होंने बेर्शेबा तक वापसी यात्रा की और इब्राहीम वहीं रहने लगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके पश्चात् अब्राहम अपने सेवकों के पास लौट आए। वे उठकर उनके साथ बएर-शबा गए। अब्राहम बएर-शबा में रहने लगे।
Hindi Bible HHBD
तब इब्राहीम अपने सेवकों के पास लौट आया, और वे सब बेर्शेबा को संग संग गए; और इब्राहीम बेर्शेबा में रहता रहा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अब्राहम अपने सेवकों के पास लौट आया, और वे सब बेर्शेबा को संग–संग गए; और अब्राहम बेर्शेबा में रहता रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब अब्राहाम अपने सेवकों के पास लौट आये और वे सब बेअरशेबा चले गए. और अब्राहाम बेअरशेबा में रहने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अब्राहम अपने सेवकों के पास लौट आया, और वे सब बेर्शेबा को संग-संग गए; और अब्राहम बेर्शेबा में रहने लगा।