Genesis 22:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isahak ne apane pita ibraaheem se kaha, he mere pita us ne kaha, he mere putra, kya bat haai us ne kaha, dek, ag aur lakadee to haain par homabali ke liye bhed kahan haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसहाक ने अपने पिता इब्राहीम से कहा, “पिताजी!” इब्राहीम ने उत्तर दिया, “हाँ, पुत्र।” इसहाक ने कहा, “मैं लकड़ी और आग तो देखता हूँ, किन्तु वह मेमना कहाँ है जिसे हम बलि के रूप में जलाएंगे?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसहाक अपने पिता अब्राहम से बोला, ‘पिताजी!’ उन्‍होंने कहा, ‘हां मेरे पुत्र, क्‍या बात है?’ इसहाक ने पूछा, ‘आग और लकड़ियां तो हैं; परन्‍तु अग्‍नि-बलि का मेमना कहां है?’
Hindi Bible HHBD
इसहाक ने अपने पिता इब्राहीम से कहा, हे मेरे पिता; उस ने कहा, हे मेरे पुत्रा, क्या बात है उस ने कहा, देख, आग और लकड़ी तो हैं; पर होमबलि के लिये भेड़ कहां है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसहाक ने अपने पिता अब्राहम से कहा, “हे मेरे पिता,” उसने कहा, “हे मेरे पुत्र, क्या बात है?” उसने कहा, “देख, आग और लकड़ी तो हैं; पर होमबलि के लिये भेड़ कहाँ है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यित्सहाक ने अपने पिता अब्राहाम से पूछा, “पिताजी?” अब्राहाम ने उत्तर दिया, “हां, बेटा?” यित्सहाक ने कहा, “आग और लकड़ी तो यहां है, पर होमबलि के लिए मेमना कहां है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसहाक ने अपने पिता अब्राहम से कहा, “हे मेरे पिता,” उसने कहा, “हे मेरे पुत्र, क्या बात है?” उसने कहा, “देख, आग और लकड़ी तो हैं; पर होमबलि के लिये भेड़ कहाँ है?”