Genesis 22:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so ve donon sang sang age chalate gaae. aur ve us sthan ko jise parameshvar ne usako bataya tha pahunche tab ibraaheem ne vahan vedee banakar lakadee ko chun chunakar rakha, aur apane putra isahak ko bandha ke vedee par kee lakadee ke upar rakh diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे उस जगह पर पहुँचे जहाँ परमेश्वर ने पहुँचने को कहा था। वहाँ इब्राहीम ने एक बलि की वेदी बनाई। इब्राहीम ने वेदी पर लकड़ियाँ रखीं। तब इब्राहीम ने अपने पुत्र को बाँधा। इब्राहीम ने इसहाक को वेदी की लकड़ियों पर रखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे उस स्‍थान पर पहुँचे, जिसके विषय में परमेश्‍वर ने अब्राहम से कहा था। वहाँ अब्राहम ने एक वेदी बनाकर इस पर लकड़ियाँ सजायीं। तब उन्‍होंने अपने पुत्र इसहाक को बांधा और उसे लकड़ियों के ऊपर वेदी पर लिटा दिया।
Hindi Bible HHBD
सो वे दोनों संग संग आगे चलते गए। और वे उस स्थान को जिसे परमेश्वर ने उसको बताया था पहुंचे; तब इब्राहीम ने वहां वेदी बनाकर लकड़ी को चुन चुनकर रखा, और अपने पुत्रा इसहाक को बान्ध के वेदी पर की लकड़ी के ऊपर रख दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे उस स्थान को जिसे परमेश्‍वर ने उसको बताया था पहुँचे; तब अब्राहम ने वहाँ वेदी बनाकर लकड़ी को चुन चुनकर रखा, और अपने पुत्र इसहाक को बाँध कर वेदी पर की लकड़ी के ऊपर रख दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे उस स्थल पर पहुंचे, जिसे परमेश्वर ने उन्हें बताया था, तब वहां अब्राहाम ने एक वेदी बनाई और उस पर लकड़ियां रखीं. उन्होंने अपने पुत्र यित्सहाक को बांधकर उसे उन लकड़ियों के ऊपर वेदी पर लिटा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे उस स्थान को जिसे परमेश्वर ने उसको बताया था पहुँचे; तब अब्राहम ने वहाँ वेदी बनाकर लकड़ी को चुन-चुनकर रखा, और अपने पुत्र इसहाक को बाँधकर वेदी पर रखी लकड़ियों के ऊपर रख दिया।