Genesis 23:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki he mere prabhu, aeesa nahee, meree suna vah boomi maain tujhe deta hoo, aur us men jo gufaa haai, vah bhee maain tujhe deta hoon apane jaatibhaiyon ke sammukh maain use tujh ko diae deta hoon: so apane murde ko kabra men rakh.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“नहीं, महोदय। मैं आपको भूमि दूँगा। मैं आपको वह गुफा दूँगा। मैं यह आपको इसलिए दूँगा कि आप इसमें अपनी पत्नी को दफना सकें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘नहीं, स्‍वामी, आप मेरी बात सुनिए। मैं आपको न केवल अपनी भूमि दूंगा, वरन् कबर की गुफा भी, जो उसमें है। मैं अपने लोगों की उपस्‍थिति में अपनी भूमि आपको प्रदान करता हूँ। आप शव को गुफा में गाड़ दीजिए।’
Hindi Bible HHBD
कि हे मेरे प्रभु, ऐसा नहीं, मेरी सुन; वह भूमि मैं तुझे देता हूं, और उस में जो गुफा है, वह भी मैं तुझे देता हूं; अपने जातिभाइयों के सम्मुख मैं उसे तुझ को दिए देता हूं: सो अपने मुर्दे को कब्र में रख।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे मेरे प्रभु, ऐसा नहीं, मेरी सुन; वह भू्मि मैं तुझे देता हूँ, और उसमें जो गुफ़ा है, वह भी मैं तुझे देता हूँ; अपने जातिभाइयों के सम्मुख मैं उसे तुझ को दिए देता हूँ; अत: अपने मृतक को क़ब्र में रख।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे मेरे स्वामी; मेरी बात सुनिये; मैं आपको वह गुफा खेत सहित मेरे संबंधियों के सामने दे रहा हूं. आप इसमें अपनी पत्नी को गाड़ दीजिये.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे मेरे प्रभु, ऐसा नहीं, मेरी सुन; वह भूमि मैं तुझे देता हूँ, और उसमें जो गुफा है, वह भी मैं तुझे देता हूँ; अपने जातिभाइयों के सम्मुख मैं उसे तुझको दिए देता हूँ; अतः अपने मृतक को कब्र में रख।”