Genesis 23:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki, he mere prabhu, meree bat suna aek boomi ka dam to char sau shokel roopa haai par mere aur tere beech men yah kya haai? apane murde ko kabra me rakh.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“महोदय, मेरी बात सुनें। चार सौ चाँदी के शेकेल हमारे और आपके लिए क्या अर्थ रखते हैं? भूमि लें और अपनी मरी पत्नी को दफनाएं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘स्‍वामी, मेरी बात सुनिए। उस भूमि के टुकड़े का मूल्‍य तो चार सौ चांदी के सिक्‍के। हैं। पर वह आपके और मेरे बीच में क्‍या है? आप शव को गाड़ दीजिए।
Hindi Bible HHBD
कि, हे मेरे प्रभु, मेरी बात सुन; एक भूमि का दाम तो चार सौ शेकेल रूपा है; पर मेरे और तेरे बीच में यह क्या है? अपने मुर्दे को कब्र मे रख।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे मेरे प्रभु, मेरी बात सुन; उस भूमि का दाम तो चार सौ शेकेल रूपा है; पर मेरे और तेरे बीच में यह क्या है? अपने मृतक को कब्र में रख।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे मेरे स्वामी, मेरी बात सुनिये; इस खेत का दाम सिर्फ चार सौ शेकेल चांदी है, पर यह आपके और मेरे लिए कुछ नहीं है. आप अपनी पत्नी को मिट्टी दे दीजिये.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे मेरे प्रभु, मेरी बात सुन; उस भूमि का दाम तो चार सौ शेकेल रूपा है; पर मेरे और तेरे बीच में यह क्या है? अपने मुर्दे को कब्र में रख।”