Genesis 23:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so aepraen kee boomi, jo mamra ke sammukh kee makapela men thee, vah gufaa samet, aur un sab vrakshaen samet bhee jo us men aur usake charon aur seema par the,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार एप्रोन के खेत के मालिक बदल गए। वह खेत मम्रे के पूर्व मकपेला में था। नगर के सभी लोगों ने एप्रोन और इब्राहीम के बीच हुई वाचा को देखा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार मकपेला में स्थित एप्रोन की भूमि, जो ममरे के पूर्व में थी, एवं उस भूमि सहित वह गुफा भी जो उस पर थी, तथा भूमि पर और भूमि के क्षेत्र में लगे सब पेड़,
Hindi Bible HHBD
सो एप्रोन की भूमि, जो मम्रे के सम्मुख की मकपेला में थी, वह गुफा समेत, और उन सब वृक्षों समेत भी जो उस में और उसके चारों और सीमा पर थे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार एप्रोन की भूमि, जो मम्रे के सम्मुख मकपेला में थी, वह गुफ़ा समेत और उन सब वृक्षों समेत भी जो उसमें और उसके चारों ओर सीमा पर थे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये उन्होंने एफ्रोन का वह खेत और गुफा, जो माखपेलाह में ममरे के पास था, और खेत के सभी पेड़ जो उसमें और उसके चारों ओर सीमा के अंदर थे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार एप्रोन की भूमि, जो मम्रे के सम्मुख मकपेला में थी, वह गुफा समेत, और उन सब वृक्षों समेत भी जो उसमें और उसके चारों ओर सीमा पर थे,